फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   बलिदान स्टेडियम में हुई गणतंत्र दिवस की फुल ड्रेस रिहर्सल

बलिदान स्टेडियम में हुई गणतंत्र दिवस की फुल ड्रेस रिहर्सल

Thu, 25 Jan 2018 12:26 AM IST
Updated Thu, 25 Jan 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
बलिदान स्टेडियम में हुई गणतंत्र दिवस की फुल ड्रेस रिहर्सल
बलिदान स्टेडियम में गणतंत्र दिवस की फुल ड्रेस रिहर्सल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
शहर के बलिदान स्मारक स्टेडियम में बुधवार को गणतंत्र दिवस समारोह का अंतिम पूर्वाभ्यास किया गया। इस अवसर पर दादरी जिला उपायुक्त विजय कुमार सिदप्पा ने ध्वजारोहण किया और मार्च पास्ट की सलामी ली। स्टेडियम परिसर में तिरंगा फहराते ही राष्ट्रगान के साथ उपस्थित अधिकारियों, शिक्षकों व विद्यार्थियों ने भारत मां को नमन किया। उपायुक्त ने पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग व परेड कमांडर उपपुलिस अधीक्षक पृथ्वी सिंह के साथ परेड का निरीक्षण किया। तदोपरांत उपपुलिस अधीक्षक पृथ्वी सिंह के नेतृत्व में हरियाणा पुलिस की पुरुष व महिला, गृह रक्षी दल, एनसीसी सीनियर व जूनियर विंग के छात्र-छात्राएं, स्काउट्स, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के बैंड दल ने परेड धुन बजाते हुए राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इसके बाद जिला के विभिन्न स्कूलों के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने पीटी, डंबल व लेजियम शो का शानदार प्रदर्शन किया।

पूर्वाभ्यास के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में सबसे पहले ट्रस्ट ईन स्कूल के बच्चों ने वंदे मातरम गीत पर प्रस्तुति दी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने विविधता में एकता का संदेश देते हुए अपनी प्रस्तुति दी। जेडीकेडीईएस स्कूल की छात्राओं ने गिद्दा के माध्यम से पंजाब की संस्कृत्ति से रूबरू कराया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने हरियाणावी रागिनी की प्रस्तुति दी। एसीआर स्कूल चरखी के विद्यार्थियों ने देशभक्ति एवं शहीदों को समर्पित और झोझू कलां के एनआरजे द्वारा राजस्थानी घूमर नृत्य की प्रस्तुति दी गई। कलियाणा के गीताजंली स्कूल के बच्चों ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ मुहिम पर आधारित प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया। दादरी के आर्दश पब्लिक स्कूल के बच्चों द्वारा भारतीय संस्कृतिक और वंदे मातरम की प्रस्तुति दी गई। सभी टीमों के प्रतिभागियों की अंत में एक साथ सामूहिक प्रस्तुति के बाद राष्ट्रीय गान के साथ पूर्वाभ्यास संपन्न हुआ। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त अजय सिंह तोमर, नगराधीश मनीष कुमार फौगाट, उपपुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार, जिला राजस्व अधिकारी राजकुमार, खंड शिक्षा अधिकारी जे पी सभ्रवाल, प्रकाश फौगाट, कुलदीप सिंह, नायब तहसीलदार जगदीश चंद्र, नगर परिषद सचिव संजय यादव व पीटीआई भगत सिंह सहित अनेक विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed