{"_id":"5a4524db4f1c1b0e788b5641","slug":"31514480859-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणतंत्र दिवस की तैयारियां: बलिदान स्टेडियम में मनेगा राष्ट्रीय पर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणतंत्र दिवस की तैयारियां: बलिदान स्टेडियम में मनेगा राष्ट्रीय पर्व
Updated Thu, 28 Dec 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणतंत्र दिवस की तैयारियां: बलिदान स्टेडियम में मनेगा राष्ट्रीय पर्व
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
दादरी के बलिदान स्मारक स्टेडियम में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। इसमें विभिन्न विभागों, सामाजिक संस्थाओं, सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों की सामयिक विषयों पर आधारित आकर्षक झांकियां निकाली जाएंगी। उपायुक्त विजय कुमार सिदप्पा ने वीरवार को इस संबंध में जिला अधिकारियों की बैठक भी ली। उपायुक्त ने गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों के लिए अधिकारियों की ड्यूटियां भी लगाई।
उन्होंने कहा कि देश में 26 जनवरी 1950 के दिन ही गणराज्य की स्थापना हुई थी। इसी दिन हमारा संविधान लागू हुआ था। सभी अधिकारियों को गर्व की अनुभूति के साथ राष्ट्रीय पर्व को उल्लास पूर्वक मनाना चाहिए। उपायुक्त के निर्देश नगर परिषद सचिव को गणतंत्र दिवस आयोजन स्थल और पूरे शहर की सफाई व्यवस्था का ध्यान रखने का निर्देश दिया गया। लोकनिर्माण विभाग के अधिकारी नगर के सभी डिवाइडर और फुटपाथ की मरम्मत करवाएंगे और उनका रंग-रोगन करवाया जाए। उप पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार के नेतृत्व में परेड में भाग लेने वाली सभी टुकड़ियों की अच्छी तैयारी करवाई जाए। इस कार्य में एनसीसी अधिकारी सहयोग करेंगे। जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी रिहर्सल के समय और कार्यक्रम के दौरान बच्चों के पीने के पानी का प्रबंध करेंगे। डीसी विजय कुमार सिदप्पा ने बिजली वितरण निगम के कार्यकारी अभियंता भागीरथ को निर्देश दिए कि स्टेडियम में बिजली की आपूर्ति का उचित प्रबंध किया जाए। उन्होंने कहा कि झांकियों में भाग लेने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी निजी व गैर सरकारी संस्थाओं को भी प्रोत्साहित करें। बैठक में सभी अधिकारियों को उनकी जिम्मेदारी से अवगत करवाया गया। जिला राजस्व अधिकारी राजकुमार ने बताया कि 8 जनवरी को परसराम हेतराम स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का चयन किया जाएगा। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त अजय सिंह तोमर, एसडीएम ओमप्रकाश, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी धर्मबीर यादव, जिला खेल अधिकारी राजबीर सिंह, जिला सूचना प्रोद्यौगिकी अधिकारी अमित लांबा व एलडीएम कैप्टन अनिल आदि मौजूद थे।