{"_id":"5a44e7d84f1c1ba12d8bb229","slug":"31514465240-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहकारी सम्मेलन में महिलाओं को जानकारी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहकारी सम्मेलन में महिलाओं को जानकारी दी
Updated Thu, 28 Dec 2017 06:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
हरियाणा राज्य सहकारी विकास प्रसंघ लिमिटेड, पंचकूला (हरको फैड) द्वारा जिला स्तरीय महिला सहकारी सम्मेलन सोनी धर्मशाला में आयोजित किया गया। जिसमें दुग्ध सहकारी समितियों व आंगनबाड़ी केंद्रों से 350 महिलाओं ने भाग लिया। इसकी अध्यक्षता किरण कलकल प्रदेश सचिव भाजपा ने की। मुख्य अतिथि राजकुमार जिला राजस्व अधिकारी रहे।
हरको फैड के सहकारी शिक्षा अनुदेशक ईश्वर सिंह व जगदीप सिंह सहायक सहकारी शिक्षा अधिकारी ने सहकारिता के बारे में महिलाओं को जानकारी दी। इस समारोह में निर्मला शर्मा सीडीपीओ ने आंगनबाड़ी की योजनाओं तथा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के बारे विस्तार से बताया।
डॉ. एमके जैन ने महिलाओं की शक्तियों व अधिकारों की जानकारी दी। डॉ. महासिंह पशुपालन विभाग अधिकारी ने महिलाओं को डेयरी स्कीम के बारे में बताया। सहायक रजिस्ट्रार सहकारी समिति अधिकारी सत्यवान ने महिला सहकारी समितियों के पंजीकरण तथा इनके लाभ बताए।
विज्ञापन
अनिता लोहाच ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के बारे में महिलाओं को जागरूक किया। सहकारी प्रकोष्ठ सह-प्रभारी मुनेश गोदारा ने महिलाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। नाबार्ड के डीडीएम सोहनलाल ने नाबार्ड द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही विविध स्कीमों के बारे में बताया। रामनिवास मिर्च ने सहकारिता के बारे में बताया। नरेश तंवर महाप्रबंधक हरको बैंक चंडीगढ़ ने महिलाओं को सशक्त बताया। किरण कलकल ने सरकार की महिलाओं के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने का आग्रह किया। इस दौरान ईश्वर सिंह, जगदीप सिंह ने भी विचार रखे।
फोटो 19
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि को सम्मानित करते हुए।