{"_id":"5a26fac24f1c1b74698c008f","slug":"31512504002-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम के विरोध में लामबंद्ध हुई सिवाना की पंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम के विरोध में लामबंद्ध हुई सिवाना की पंचायत
Updated Wed, 06 Dec 2017 01:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बेरी (झज्जर)।
गांव सिवाना की ग्राम पंचायत सहित गांव के काफी संख्या मेें लोग स्थानीय एसडीएम संजय राय के खिलाफ लामबंद हो गए है। सभी ने सीएम विंडो पर शिकायत लगाकर मुख्यमंत्री से संबंधित अधिकारी का तबादला करने और संबंधित शिकायत की जांच कराने की मांग की है। सरपंच हरिओम का कहना है कि गांव के आम रास्ते पर कई लोगों ने कब्जा कर रखा है। इसके लिए पूरे गांव की पंचायत झज्जर आकर डीसी से मिली थी। उस दौरान डीसी ने इन अवैध कब्जों पर कार्यवाही करने के लिए बेरी के एसडीएम से मिलने की बात कही थी। कई बार इस मामले में एसडीएम से मिलकर इन अवैध कब्जों व खासकर गांव के सरेआम रास्ते पर किए गए कब्जे को तुड़वाने की बात कही गई थी। लेकिन बार-बार मिलने के बावजूद भी एसडीएम ने इस मामले में कार्यवाही करने की बजाय आरोपी पक्ष का अपरोक्ष रूप से साथ दिया। सीएम विंडो पर लगाई गई शिकायत में यह भी कहा गया है कि इस मामले में गांव के काफी लोग संबंधित अधिकारी के खिलाफ शपथ पत्र भी देने को तैयार है। सीएम विंडो पर लगी शिकायत के माध्यम से शिकायतकर्ताओं ने एसडीएम का तबादला करने व मामले की जांच कराने की मांग की है।
सिवाना गांव में अवैध कब्जे हटाने के मामले में दो गुट बने हुए है। सरपंच गुट विरोधी गुट पर अवैध कब्जा करने व उसे तुड़वाने की बात कह रहा है। लेकिन इस बारे में किसी प्रकार के कोई आदेश उन्हें प्राप्त हुए है। उन पर जो आरोप लगाए जा रहे है वह गांव की गुटबाजी है। उससे उनका कोई सरोकार नहीं है। एसडीएम ने बताया कि कुछ दिनों पहले ही गांव में अवैध कब्जा तुड़वाने के लिए प्रशासन की टीम गई थी तो सरपंच द्वारा सहयोग न करके अवैध कब्जा करने वालों का साथ दिया गया है और जिस पक्ष ने अवैध कब्जा कर रखा उसको सरपंच नही तुड़वाना चाहता जो जिस पक्ष ने अवैध कब्जा नही कर रखा उसको तुड़वाने को लेकर अड़ा हुआ है।
- संजय राय, एसडीएम, बेरी।