फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   छंगा अखाड़े के पहलवानों ने महाराष्ट्र में जीते 4 पदक

छंगा अखाड़े के पहलवानों ने महाराष्ट्र में जीते 4 पदक

Fri, 01 Dec 2017 01:46 AM IST
Updated Fri, 01 Dec 2017 01:46 AM IST
विज्ञापन
छंगा अखाड़े के पहलवानों ने महाराष्ट्र में जीते 4 पदक
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
शहर के झज्जर रोड स्थित हवा सिंह पहलवान अखाड़े के पहलवानों ने महाराष्ट्र में 4 पदक जीतकर अखाड़े का नाम रोशन किया है। जिला कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष भूरू पहलवान ने बताया कि महाराष्ट्र के शहर धुले में 22 से 26 नवंबर तक स्कूल नेशनल गेम्स का आयोजन किया गया था। जिसमें भाग लेते हुए छंगा अखाड़े के चार पहलवानों ने पदक जीते हैं।

भूरू पहलवान ने बताया कि 75 किलोभार वर्ग में रोहित ने स्वर्ण पदक, 85 किलो भारवर्ग में जोगिंदर ने रजत पदक, 69 किलो भारवर्ग में राहुल मांडोठी ने कांस्य पदक व अंकित ने 76 किलो भारवर्ग में कांस्य पदक जीता है। चारों खिलाड़ी शहर के विद्या निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थी हैं। अखाड़े में पहुंचने पर चारों पदक विजेता पहलवानों का स्वागत किया। इस अवसर पर विजेता पहलवानों ने अपने कोच हवा सिंह उर्फ छंगा पहलवान से आशीर्वाद लिया। विजेता पहलवानों ने कहा कि वह इसी प्रकार भविष्य में होने वाली कुश्ती प्रतियोगिताओं में इससे भी अच्छा प्रदर्शन करने का पूरा प्रयास करेंगे। अखाड़े में पहुंचने पर स्कूल संचालक राजेश दलाल, सूबेदार जयपाल पहलवान, अंतर्राष्ट्रीय नवनीत पहलवान, सूंडा पहलवान, हरिओम जोली, भारत कुमार, अनिल प्रकाश पहलवान, काला पहलवान, टैणी प्रधान, राजपाल पहलवान, सोनू प्रधान, वजीर पहलवान, राजबीर दरोगा, देवेंद्र हुड्डा थानेदार सहित अन्य खेल प्रेमियों ने पदक विजेता पहलवानों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed