{"_id":"59eb93d84f1c1bec538b87ee","slug":"31508611032-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्वश्रेष्ठ पशुओं का मेला 27 से झज्जर में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्वश्रेष्ठ पशुओं का मेला 27 से झज्जर में
Updated Sun, 22 Oct 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
झज्जर।
हरियाणा स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य में राज्य स्तरीय सर्वश्रेष्ठ पशुओं का मेला पुलिस लाइन झज्जर में आगामी 27 से 29 तक अक्तूबर को लगेगा। राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी 27 नवंबर को पशु मेला का शुभारंभ करेंगे, मेले के दूसरे दिन 28 अक्तूबर को देसी नस्लों की गाय व मुर्राहा नस्ल के झोटों की कैटवाक होगी और 29 अक्टूबर को समापन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल पशु पालकों को सम्मानित करेंगे। किसान कल्याण मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने शनिवार को मेले की तैयारियों को लेकर लघु सचिवालय में अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में पशुुपालन एवं डेरी विभाग हरियाणा की विशेष सचिव रेणू फूलिया, महानिदेशक डॉ. गजेंद्र जाखड़, हरियाणा पशुधन विकास बोर्ड के अध्यक्ष ऋषिप्रकाश व उपायुक्त सोनल गोयल भी उपस्थित रहे।
प्रदर्शनी व खरीद-फरोख्त
धनखड़ ने कहा कि हरियाणा को दूध उत्पादन में देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के उद्देश्य से पहली बार पशुओं की गुणवत्ता पर आधारित मेले का आयोजित किया जा रहा है। तीन दिन के इस मेगा इवेंट में राज्य से उच्च कोटि के ढाई हजार पशुओं की भागीदारी होगी। इस मेले में पशुओं के प्रदर्शन के साथ-साथ खरीद-फरोख्त भी की जा सकेगी। जबकि इस पहले आयोजित होने वाले सरकारी मेलों में पशुओं को केवल प्रदर्शन तक सीमित रखा जाता रहा है।
जागरूकता सेमिनार
मेले में कम से कम पांच हजार लोगों के लिए ठहरने, स्वच्छता, खानपान व स्वास्थ्य आदि के इंतजाम होंगे। आवागमन के लिए व्यवस्था भी रहेगी। नस्ल सुधार, चारा, पर्यावरण का असर व पशुपालन की उन्नत तकनीकों को लेकर जागरूकता सेमिनार भी होंगे।
विज्ञापन
प्रतिदिन निकलेंगे ईनाम
पशुपालकों के प्रतिदिन ईनाम निकाले जाएंगे। जो पशुपालक अपना पंजीकरण कराने के उपरांत पूरा दिन कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे और उसी दिन कार्यक्रम का अंत होने पर केवल उपस्थित पशुपालकों को ही ड्रा के माध्यम से ईनाम दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन राज्य से कम से कम पंद्रह हजार पशुपालक मेले में पहुंचेंगे।
इस अवसर पर एएसपी हिमांशु गर्ग, एडीसी नरेश नरवाल, एसडीएम प्रदीप कौशिक, सीटीएम अश्विनी कुमार, डीडीपीओ विशाल कुमार, डीआईपीओरओ अमित पवार, एसोचैम के प्रतिनिधि दिलीप शर्मा, गर्वित के राज्य संयोजक राजीव कटारिया, जिला फायर अधिकारी देवेंद्र कुमार नंदा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।