{"_id":"5973ad204f1c1bdb4c8b45b7","slug":"31500753184-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीति सदन ने जीती ओवरऑल ट्राफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीति सदन ने जीती ओवरऑल ट्राफी
Updated Sun, 23 Jul 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नीति सदन ने जीती ओवरऑल ट्राफी
चरखी दादरी।
एपीएस स्कूल में शनिवार को तीज के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस दौरान चौथी, पांचवी, छठीं व आठवीं तथा नौंवी-दसवीं की छात्राओं ने बेहद आकर्षक मेंहदी लगाई। इसके अलावा ओवरऑल प्रतियोगिता में नीति सदन प्रथम, शक्ति सदन द्वितीय और भक्ति व मुक्ति सदन संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे।
मेंहदी प्रतियोगिता में सातवीं कक्षा की देव्यांशी प्रथम, दसवीं की छात्रा पूजा द्वितीय और निकिता तृतीय स्थान पर रहीं। थाली सजाओ प्रतियोगिता में नौवीं की छात्रा कशिश ने पहला, नौवीं की छात्रा संजू ने दूसरा और वंशिका ने तीसरा स्थान हासिल किया। काइट मेकिंग में आयुष ने प्रथम, मयंक ने स्थान द्वितीय और साक्षी ने तृतीय स्थान हासिल किया। राखी मेकिंग प्रतियोगिता में भारती ने प्रथम, वान्या द्वितीय आस्था तृतीय स्थान पर रही। प्राचार्य नवीन श्योराण ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर विद्यालय में अंजू श्योराण, शशी फौगाट, मधु यादव, प्रेमलता, रचना, संगीता, रेखा, सोनिया, रेणु, रिंपी, मधुबाला, ज्योति गौतम, नीलम, संदीप, दिनेश, मीना, मंजू मौजूद थे।