फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   30 thousand cheated in the name of investment in stock market

Jhajjar-Bahadurgarh News: स्टॉक मार्केट में निवेश के नाम पर 30 हजार ठगे

Wed, 12 Jun 2024 05:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 12 Jun 2024 05:41 AM IST
विज्ञापन
30 thousand cheated in the name of investment in stock market
झज्जर। स्टाॅक मार्केटिंग प्लान में निवेश का झांसा देकर एक व्यक्ति से 30311 रुपये ठग लिए। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। डायमंड चौक नजदीक प्रेम मंदिर निवासी निखिल ने पुलिस में शिकायत दी है कि एक मई को उसके मोबाइल फोन पर टेलीग्राम के माध्यम से लिंक आया, जिसमे लिखा था कि ट्रेडिंग प्लान बाई सुनील कुमार दहिया। उस लिंक को खोलकर उसने चैक किया तो उसने मोबाइल नंबर पर एक अंजान व्यक्ति से बात हुई। उसने कहा कि आप स्टॉक मार्केटिग प्लान ज्वाइन करो। फिर हम आपकी तरफ से निवेश करके आपको काफी फायदा करवाएंगे। उसके कहे अनुसार उसने 10 हजार रुपये डाल दिए। उसके बाद फाइल चार्ज के नाम पर 4999 रुपये लिए गए। उसने लाभ के साथ पैसे वापस मांगे तो उन्होंने एक बिल की कॉपी भेजी और मुझे 7656.25 रुपये भेजने के लिए कहा। उसने 7656 रुपये भेज दिए। उसके बाद उन्होंने कहा कि उनको पूरी पेमेंट 7656.25 रुपये डालो। उसके बाद उसने पेमेंट कर दी। उसके बाद उसने कई बार राशि वापस के लिए व्हाट्सअप पर मैसेज किया, लेकिन कोई जवाब नहीं आया। तब उसे धोखाधड़ी का अहसास हुआ। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed