हिली धरती: हरियाणा के झज्जर में आया 3.3 की तीव्रत का भूकंप, झटके महसूस कर घरों से निकले लोग
हरियाणा के कई जिलों में शुक्रवार की रात को भूकंप के झटके महसूस किए गए। झज्जर-बहादुरगढ़ के अलावा रोहतक में भी लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए।भूकंप का केंद्र फॉल्ट लाइन के नजदीक था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा में शुक्रवार रात आठ बजकर 15 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.3 दर्ज की गई। भूकंप का केंद्र हरियाणा के झज्जर जिले में रहा। अच्छी बात यह है कि तीव्रता अधिक न होने से फिलहाल कोई नुकसान का समाचार नहीं है।
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय) के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. जेएल गौतम ने बताया कि भूकंप का केंद्र झज्जर में रहा और पृथ्वी की सतह के पांच किलोमीटर अंदर हलचल महसूस की गई है। झज्जर से 11 किलोमीटर दूर उत्तर उत्तर-पूर्व व गुरुग्राम से 41 किलोमीटर दूर उत्तर-पश्चिम में भूकंप का केंद्र रहा। यह क्षेत्र भूकंपीय जोनिंग मैप के अनुसार जोन चार में आता है, मतलब यहां पर भूकंप आने की अधिक आशंका रहती है। भूकंप केंद्र के पास से ही फॉल्ट लाइन गुजर रही है। फॉल्ट लाइन में हुई हलचल भी भूकंप का कारण हो सकती है।
यह भी पढ़ें : भाजपाइयों को मंदिर में बंधक बनाने का मामला: उपाध्यक्ष ने हाथ जोड़े तो लौटे किसान, बाद में ग्रोवर बोले- माफी नहीं मांगी
जिस समय भूकंप के झटके आए उस समय लोग अचानक घर से बाहर निकल आए थे। भूकंप के झटके के बाद लोग काफी देर तक घरों से बाहर खड़े रहे। जिला राजस्व अधिकारी बस्ती राम का कहना है कि फिलहाल भूकंप से कहीं भी नुकसान का समाचार नहीं है। भूकंप की तीव्रता कम होने की वजह से कोई भी जान माल की हानि नहीं हुई है। झज्जर बाहदुरगढ़ व रोहतक में कई लोगों ने भूकंप के झटकों को महसूस किया व सोशल मीडिया पर भूकंप आने का अपडेट डालना शुरू कर दिया।