फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Farmers held BJP leaders hostage in Rohtak

भाजपाइयों को मंदिर में बंधक बनाने का मामला: उपाध्यक्ष ने हाथ जोड़े तो लौटे किसान, बाद में ग्रोवर बोले- माफी नहीं मांगी

Fri, 05 Nov 2021 02:45 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 05 Nov 2021 02:45 PM IST
सार

पीएम मोदी के कार्यक्रम का प्रसारण देखने के लिए शुक्रवार को भारी पुलिस फोर्स के साथ भाजपा नेता किलोई के प्राचीन शिव मंदिर पहुंचे थे। सूचना मिलते ही इकट्ठे हुए किसानों ने पुलिस अधिकारियों को आगाह किया कि नेताओं को निकाल ले जाओ लेकिन भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ग्रोवर नहीं माने। इसके बाद किसान इकट्ठा हुए और विवाद बढ़ता चला गया। प्रदर्शनकारी अड़े रहे कि ग्रोवर हाथ जोड़ कर माफी मांगें और कहें कि किसान आंदोलन जब तक चलता है तब तक यहां नहीं आएंगे।

विज्ञापन
Farmers held BJP leaders hostage in Rohtak
मंदिर की बालकनी में हाथ जोड़ते हरियाणा भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के रोहतक जिले में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर शुक्रवार को एक बार फिर किसानों के निशाने पर आ गए। किसान आंदोलन के बीच ग्रोवर और तमाम भाजपा नेता सुबह करीब साढ़े नौ बजे किलोई के प्राचीन शिव मंदिर में पीएम नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम देखने पहुंचे। सूचना मिलते ही किसान इकट्ठे होने लगे। भीड़ बढ़ती देख पुलिस ने मंदिर के दोनों गेट बंद कर घेराबंदी कर ली। किसानों ने भी मंदिर से निकलने वाली दोनों सड़कें वाहन लगा कर बंद कर दीं।

विज्ञापन


किसानों का कहना था कि संयुक्त किसान मोर्चा एलान कर चुका है कि आंदोलन के दौरान भाजपा, जजपा नेता गांवों में जाएंगे तो उनका विरोध किया जाएगा। फिर भी ग्रोवर यहां आए। वह इसके लिए माफी मांगे और कहें कि जब तक आंदोलन चल रहा है गांव में नहीं आएंगे। उसके बाद दिन भर हाई-वोल्टेज ड्रामा चला। एक-एक कर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पहुंचते गए। शाम को स्थिति काफी तनावपूर्ण हुई तो एसपी सोनीपत राहुल शर्मा और फोर्स पहुंची, अर्ध सैनिक बल भी तैनात कर दिए गए।
विज्ञापन


ऐसा लग रहा था कि पुलिस भाजपाइयों को निकालने के लिए बल प्रयोग कर सकती है। इसी बीच सवा पांच बजे ग्रोवर हुड्डा खाप के नेताओं के साथ मंदिर की बालकनी पर आए और तीन बार बोले कि अब यहां नहीं आउंगा और हाथ जोड़ दिए। फिर पुलिस ने सारा ग्राउंड खाली करवाया और करीब पौने छह बजे भाजपा नेताओं को वहां से निकाला जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को केदारनाथ से सीधे प्रसारण के जरिये देश के चुनिंदा शिव मंदिरों में भाजपा नेताओं से जुड़ना था। इसके लिए भाजपा ने जिले में किलोई के शिव मंदिर का चयन किया था। सुबह करीब साढ़े नौ बजे ग्रोवर, संगठन मंत्री रविंद्र राजू, सतीश नांदल, मेयर मनमोहन गोयल, सीनियर डिप्टी मेयर राजकमल राजू, जिला प्रधान अजय बंसल, महिला मोर्चा अध्यक्ष ऊषा शर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष नवीन ढुल, सरिता नारायण, आशा शर्मा, किसान मोर्चा अध्यक्ष राजकुमार बुधवार, रमेश भाटिया, सतीश आहूजा, राजेश भालौठ आदि नेता मंदिर पहुंचे। पहले ही काफी पुलिस फोर्स लगाई जा चुकी थी।

Farmers held BJP leaders hostage in Rohtak
नेताओं की गाड़ी के टायरों की निकाली हवा। - फोटो : अमर उजाला

मंदिर गांव से कुछ दूर अलग स्थान पर है पर मंदिर आने वाले लोगों ने भाजपाइयों को देखा तो इसकी सूचना गांव में दी। धीरे-धीरे लोग इकट्ठे होने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कुछ किसानों ने पुलिस अधिकारियों से कहा कि भाजपा नेताओं को ले जाओ भीड़ इकट्ठी हो रही है। उन्होंने ग्रोवर को इस बारे में बताया लेकिन ग्रोवर नहीं माने। धीरे-धीरे भीड़ इकट्ठी हो गई, दोनों पक्षों ने अपनी-अपनी घेराबंदी कर ली। फिर आसपास के गांवों के किसान भी ट्रैक्टर-ट्रालियों में पहुंचने लगे। इस बीच किसान नेताओं प्रीत सिंह, अनिल नांदल, राजू मकड़ौली आदि ने दोनों पक्षों में गतिरोध दूर करने की कोशिश की। पुलिस किसान नेताओं को अंदर ले गई, पर ग्रोवर से बातचीत के बाद भी कुछ नहीं हुआ। इस बीच एसपी उदय सिंह मीणा पहुंच गए। इस बीच दोनों पक्षों के बीच एक बार सुलह की कोशिश हुई पर कामयाब नहीं हुई। माहौल खराब होता देख दोपहर तीन बजे सोनीपत की फोर्स भी पहुंच गई, आरएएफ, सीआरपीएफ को तैनात कर दिया गया, लेकिन उन्हें बाहर ही रखा गया था। इस दौरान डीसी कैप्टन मनोज कुमार भी पहुंच गए। शाम 4.10 पर महिलाओं को बाहर निकाला गया। इस दौरान शाम ढल रही थी, भीड़ बढ़ती जा रही थी, अंधेरे में प्रदर्शनकारियों से भिड़ कर भाजपाइयों को निकालना बेहद मुश्किल था। हर कोई चाहता था कि ग्रोवर माफी मांग लें और आखिर ग्रोवर बाहर आए और हाथ जोड़ दिए।


यह भी पढ़ें : हरियाणा: आग की लपटों में स्वहा हुई दीपावली की खुशियां, 40 लाख का नुकसान

दोपहर में ही निपट जाता विवाद
किसान नेताओं से बातचीत के बाद भाजपा नेता माफी मांगने को तैयार हो गए थे। दोपहर 1ः42 बजे भाजपा नेता बालकनी में आए, सतीश नांदल ने हाथ जोड़ कर कहा कि यहां बड़ा आयोजन था। पीएम मोदी के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण के लिए यह मंदिर चुना गया था जो हमारे लिए गर्व की बात थी। हम तो श्रद्धा की भावना से मंदिर आए थे। अगर आप लोग चाहते तो आगे से नहीं आएंगे। फिर वे अंदर चले गए, किसान शांत हो गए, लगा कि विवाद निपट गया है। लेकिन अचानक ही युवा प्रदर्शनकारी चिलाए कि ग्रोवर ने हाथ जोड़ कर माफी नहीं मांगी और फिर विवाद शुरू हो गया।

Farmers held BJP leaders hostage in Rohtak
मंदिर के बाहर तैनात पुलिस बल - फोटो : अमर उजाला

टायरों की हवा निकाली
प्रदर्शनकारियों ने मंदिर के बाहर खड़ी भाजपा नेताओं की कार के टायरों की हवा निकाल दी। ग्रोवर की कार को तो स्टेज बना दिया गया। युवकों ने उस पर चढ़ कर नारेबाजी की, भाषण दिए। कम उम्र के युवा उस पर टहलते रहे। एक अन्य वाहन को भी नुकसान पहुंचाया गया।

ग्रोवर बोले, नहीं माफी मांगी
पूर्वमंत्री मनीष ग्रोवर ने किलोई से निकलने के बाद कहा है कि उन्होंने माफी नहीं मांगी। ग्रोवर ने कहा कि हुड्डा खाप के लोगों ने उनसे कहा कि बाहर जाकर हाथ जोड़ कर राम-राम कर लें। तो मैंने भी बाहर आकर हाथ जोड़ कर राम-राम की थी। रही बात मंदिर आने की तो मैं आज पहली बार नहीं आया हूं, काफी समय से मंदिर आता रहा हूं। आगे भी जब भोले बाबा बुलाएंगे तो जरूर आउंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed