फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   265 new corona infected, 14 cremated

265 मिले नए कोरोना संक्रमित, 14 का किया अंतिम संस्कार

Mon, 03 May 2021 01:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 01:22 AM IST
विज्ञापन
265 new corona infected, 14 cremated
झज्जर। कोरोना संक्रमण पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ता जा रहा है। जिले में रविवार को अब तक के सबसे अधिक कोरोना संक्रमित मिले हैं, जबकि मरने वालों के आंकड़ों में भी निरंतर इजाफा होता जा रहा है। जबकि जितने लोग कोरोना से मर रहे हैं उनको स्वास्थ्य विभाग की ओर से सूची में शामिल नहीं किया जा रहा है। रविवार को 14 लोगों को अंतिम संस्कार किया गया है, लेकिन विभाग की सूची में केवल दो लोगों की मौत दिखाई गई है। रविवार में अब तक के सबसे अधिक कोरोना के 265 नए केस आए हैं। जबकि 275 मरीज को डिस्चार्ज किया गया है। संक्रमितों में 31 विद्यार्थी व 7 शिक्षक भी शामिल है।
विज्ञापन

रविवार की शाम तक जिले में कुल 10326 कोरोना के मरीज मिले हैं। उनमें से 9253 मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले में रविवार को रविवार को रिकवरी रेट 88.9 प्रतिशत रहा। पॉजिटिविटी रेट 3.40 प्रतिशत पहुंच गया है। जिले में 956 सक्रिय केस हैं। इनमें से 93 को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जबकि जिले में अब 863 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। वहीं पिछले दो दिन से जिले में निरतंर 260 से अधिक कोरोना संक्रमित मिल रहे हैँ। सबसे अधिक 70 फीसदी लोग 16 से 45 वर्ष के बीच संक्रमित मिल रहे हैं। झज्जर नगर परिषद की तरफ से रविवार की शाम तक चार कोरोना संक्रमित का अंतिम संस्कार किया गया है। बहादुरगढ़ में 10 शवों को नगर परिषद की तरफ से अंतिम संस्कार किया गया है। जिले में अब तक 117 लोगों को कोरोना संक्रमण के कारण मौत हुई है।
विज्ञापन

झज्जर व बहादुरगढ़ में नगर परिषद की तरफ से कोरोना संक्रमण से मरने वाले व्यक्ति का अंतिम संस्कार किया जा रहा है। जिन लोगों की मौत की सूचना मिलती है तो श्मशान में उनके अंतिम संस्कार के लिए कोरोना प्रोटोकॉल के तहत टीम को भेजा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अरुण नांदल, ईओ, नगर परिषद, झज्जर।
अब युवाओं को भी रजिस्ट्रेशन करवाते हुए टीकाकरण के लिए और अधिक तेजी से लोगों को आगे आना चाहिए। इसके साथ ही नियमों का पालन करना भी जरूरी है। ऑक्सीजन व बेड की कमी नहीं है। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए लोगों को और अधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता है। अब युवाओं को भी टीके लगाए जा रहे हैं।
- डॉ. संजय दहिया, सीएमओ, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed