{"_id":"695ad18f769196c5f00ee17e","slug":"250-tons-of-garbage-were-removed-in-two-days-the-piles-had-accumulated-during-the-strike-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1005-120050-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: दो दिन में 250 टन कूड़ा उठाया, हड़ताल के दौरान लगे थे ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: दो दिन में 250 टन कूड़ा उठाया, हड़ताल के दौरान लगे थे ढेर
विज्ञापन
फोटो-67: बहादुरगढ़ के सेक्टर 6 में सफाई करते सफाई कर्मचारी। संवाद
बहादुरगढ़। सफाई कर्मचारियों की तीन दिन की हड़ताल खत्म होने के बाद शहर में सफाई कार्य फिर से शुरू हो गया है। रविवार को पूरे दिन सफाई कर्मचारी विभिन्न वार्डों, मुख्य सड़कों और बाजारों में झाड़ू लगाते नजर आए।
हड़ताल के दौरान जमा हुए कूड़े के ढेर हटाने के लिए नगर परिषद ने दूसरे दिन भी अभियान चलाया जिसके तहत करीब 150 टन कूड़ा उठाया गया। दो दिनों में 250 टन कूड़ा उठाया गया है। नगर परिषद के सफाई निरीक्षक सुनील हुड्डा ने दावा किया कि सोमवार से शहर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह सुचारू हो जाएगी।
उन्होंने बताया कि सभी सफाई कर्मचारियों को ड्यूटी पर तैनात कर दिया गया है और कूड़ा उठान के लिए अतिरिक्त वाहन भी लगाए गए हैं। ठेके पर लगे सफाई कर्मचारी तीन दिन की हड़ताल पर चले गए थे जिसके चलते शहर में जगह-जगह गंदगी के ढेर लग गए थे।
विज्ञापन
सड़कों, गलियों और बाजारों में कूड़ा जमा होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। हड़ताल समाप्त होने के बाद नगर परिषद ने हालात संभालने के लिए खुद मोर्चा संभाला और युद्धस्तर पर सफाई अभियान शुरू किया।
सोमवार साफ-सुथरा दिखाई देगा शहर
नगर परिषद की चेयरपर्सन सरोज राठी ने बताया कि सफाई व्यवस्था अब धीरे-धीरे पटरी पर लौट रही है। उन्होंने कहा कि नगर परिषद का लक्ष्य है कि सोमवार से पूरा शहर साफ-सुथरा दिखाई दे। चेयरपर्सन ने नागरिकों से अपील की कि यदि कहीं भी गंदगी या कूड़ा दिखाई दे तो वे नगर परिषद कार्यालय में शिकायत दर्ज कराएं। शिकायत मिलते ही संबंधित स्थान पर सफाई करवाई जाएगी और समस्या का तुरंत समाधान किया जाएगा।