फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   25 thousand patients consumed medicinal kheer

Jhajjar-Bahadurgarh News: 25 हजार मरीजों ने औषधीय रूपी खीर का सेवन किया

Fri, 18 Oct 2024 03:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 18 Oct 2024 03:44 AM IST
विज्ञापन
25 thousand patients consumed medicinal kheer
17jjrp08- बेरी। जटेला धाम में बच्ची को दवा देते महंत। स्त्रोत- आयोजक
बेरी। गांव माजरा डी में स्थित स्वामी नितानंद महाराज की तपोभूमि जटेला धाम में हर वर्ष की भांति शरद पूर्णिमा की रात को दमा, नजला, श्वांस के रोगियों ने औषधीय खीर का सेवन किया। नौ साल की भावना डाबी टेक नरवाना ने जटेला धाम माजरा दुबलधन में खीर रूपी दवा का प्रसाद चखा।
विज्ञापन

देश के कोने-कोने से भक्त खीर का प्रसाद लेने के लिए आश्रम पहुंचे। सभी भक्तों ने आस्था और विश्वास के साथ बाबा की समाधि पर माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। जटेला धाम में बीती रात शरद पूर्णिमा की रात दमा, नजला और श्वांस की दवा लेने को मरीजों व श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। करीब 30 हजार लोग आश्रम में पहुंचे। इनमें 25 हजार लोगों ने दवा के साथ तैयार की गई खीर ली। जो पिछले साल की तुलना में काफी ज्यादा रहे।
विज्ञापन

जटेला धाम में दोपहर बाद ही लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था, जो देर रात तक जारी रहा। तपोभूमि जटेला धाम के पीठाधीश्वर महंत राजेंद्र दास ने बताया कि साल भर में 12 पूर्णिमासी होती है, लेकिन शरद पूर्णिमा का बड़ा महत्व होता है। इस दिन चंद्रमा अपनी ओजस्वी किरणों से धरती पर अमृत वर्षा करता है। इस दिन देश के कोने-कोने में खीर का प्रसाद वितरित किया जाता है, लेकिन दुर्लभ जड़ी बूटियों से निर्मित खीर रूपी दवाई का वितरण केवल तपोभूमि जटेला धाम माजरा दुबलधन में किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस खीर रूपी दवा के सेवन लिए हर साल मरीजों कि संख्या निरंतर बढ़ती जा रही है। इस अवसर पर डॉ. रवि गोदरा आयुष मेडिसन अधिकारी झज्जर, डॉ. रमेश शर्मा, डॉ. सतीश, डॉ. जितेंद्र राणा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed