फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   24-hour Mahapadav ends, roared at DC office

Jhajjar-Bahadurgarh News: 24 घंटे का महापड़ाव समाप्त, डीसी कार्यालय पर गरजे

Fri, 11 Aug 2023 01:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 11 Aug 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
24-hour Mahapadav ends, roared at DC office
लघु सचिवालय में महापड़ाव संबोधित करते कर्मचारी नेता। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झज्जर। केंद्रीय श्रमिक संगठनों व कर्मचारी फेडरेशन के आह्वान पर डीसी कार्यालय पर 24 घंटे का महापड़ाव वीरवार को संपन्न हुआ। महापड़ाव के बाद काफी संख्या में मजदूरों, कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया और एसडीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया।
हजारों की संख्या में मजदूर, आशा वर्कर, आंगनबाड़ी वर्कर, मिड डे मील वर्कर, ग्रामीण सफाई कर्मचारी, ग्रामीण चौकीदार, नगर पालिका सफाई कर्मचारी व कर्मचारी संगठनों के कार्यकर्ता शामिल हुए। सरकार की जन विरोधी, कर्मचारी विरोधी, मजदूर विरोधी व सांप्रदायिक नीतियों के खिलाफ उपायुक्त कार्यालय झज्जर पर प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन

आशा वर्करों की राज्यव्यापी हड़ताल के समर्थन में स्वास्थ्य मंत्री से मांग की कि तुरंत आशाओं की मांगों को पूरा किया जाए। महापड़ाव में सीटू, सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा, इंटक, कर्मचारी महासंघ हरियाणा से संबंधित आशा, मिड-डे मील, ग्रामीण सफाई कर्मचारी, ग्रामीण चौकीदार, निर्माण एवं मनरेगा कामगार की तरफ से काफी कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

महापड़ाव की अध्यक्षता सीटू जिला प्रधान सरोज दुजाना, सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान रामबीर, और कर्मचारी महासंघ से मनोज दांगी ने अध्यक्षता की गई। महापड़ाव का मंच संचालक कृष्ण और सीटू नेता किरण ने संयुक्त रूप से किया। सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान रामवीर, हरियाणा कर्मचारी महासंघ जिला प्रधान मनोज दांगी ने भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र व राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह सरकार किसान, मजदूर, कर्मचारी विरोधी है।
देश को अपने मित्र पूंजीपतियों अडानी-अंबानी को कौड़ियों के भाव नीलाम कर रही है। महंगाई, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार चरम पर है, सरकारी विभाग खत्म किए जा रहे हैं। देश को बर्बाद करने वाली नीतियां लागू की जा रही हैं। देश की अर्थव्यवस्था चौपट हो चुकी है। देश की जनता जब सरकार से जवाब मांगती है तो पुलिस दमन के द्वारा जनता के आंदोलन का दमन किया जाता है। उन्होंने कहा कि तमाम मजदूरों के श्रम कानूनों को खत्म करके चार लेबर कोड लागू कर दिए गए हैं। तमाम सरकारी विभागों में सरकारी नौकरी खत्म कर हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत कच्चे रोजगार अस्थाई नौकरी का चलन पैदा कर दिया गया है। महंगाई के अनुसार मजदूर कर्मचारियों के वेतन में मजदूरी में बढ़ोतरी नहीं हो रही है।

किसानों को उसकी फसलों के दाम नहीं मिल रहे हैं। हरियाणा के अंदर भारी बारिश और बाढ़ के चलते किसानों का भारी नुकसान हुआ है अब तक उनको मुआवजा तक नहीं मिल पाया है। महापड़ाव को आशा वर्कर्स यूनियन की जिला प्रधान कविता दुल्हेड़ा, संदीप, राजेंद्र सुलोधा, रमेश जाखड़, मुकेश खर्ब, सतबीर कादियान, बिजेंद्र सैनी, राजेंद्र तुषामड, विष्णु जांगड़ा, शिवम, बलबीर कोट, सतबीर गुलिया, योगेश, प्रवेश मातनहेल, रामेश्वर, दीपक, इंद्रजीत,सीमा, कमलेश, जगबीर सोलंकी, धर्मपाल, रामेश्वर, सुरेंद्र, कविता सहित हजारों कार्यकर्ताओं ने शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed