फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   22 laks give help by jaat, jhajjar jat meeting

बाइस लाख रुपये देकर मृतक को दी श्रद्धांजलि

Mon, 28 Mar 2016 01:55 AM IST
Updated Mon, 28 Mar 2016 01:55 AM IST
विज्ञापन
22 laks give help by jaat, jhajjar jat meeting
बच्चे को राशि भेंट करते जाट नेता - फोटो : beuro
आरक्षण आंदोलन के दौरान मारे गए गांव बुपनियां के रामचंद्र के परिजनों को गुलिया खाप ने 22 लाख रुपये देकर श्रद्धांजलि अर्पित की है। रविवार को गुलिया में 30 गांवों के सैकड़ों बुजुर्ग और युवक एकत्रित होगर बुपनियां पहुंचे जहां गांव के सरकारी स्कूल में मौजूद लोगों ने रामचंद्र को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन


उसके बाद रामचंद्र के लड़के को 22 लाख की आर्थिक सहायता दी। आर्थिक मदद के लिए सभी गांवों के सर्वजातीय परिवारों ने सहयोग किया। गांव के सरकारी स्कूल में मौजूद सर्वजातीय पंचायत में फैसला लिया गया कि क्षेत्र के घायलों की मदद के लिए भी अलग से 5 लाख रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन


सर्वजातीय पंचायत में फैसला लिया गया कि सभी ग्रामीण एकजुट होकर गांवों के विकास में सहयोग करेंगे और आपसी भाईचारे को कायम रखेंगे। पंचायत में नित्यानंद याकूबपुर, के प्रधान अमित बादली, जिला पार्षद मामन ठेकेदार, जगबीर निमाना, अजय गुलिया, विनोद बादली, नरेन्द्र लोहचब, अमरसिंह प्रधान, जगदेव पेलपा, ओम शर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में गुलिया खाप के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज डीसी से मिलेगी खाप
पंचायत ने फैसला लिया गया कि 28 मार्च को गुलिया तीसा झज्जर में जिला उपायुक्त से मिलकर ज्ञापन सौंपेंगी। ज्ञापन में जाटों को आरक्षण देने के साथ-साथ उन युवकों को छोड़ने की मांग की जाएगी जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार किया है। खाप की ओर से नित्यानंद ने बताया कि प्रशासन युवाओं पर मुकद्दमे बनाने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed