फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   लोकसभा चुनाव में 22 अति संवेदनशील व 47 संवेदनशील बूथ घोषित

लोकसभा चुनाव में 22 अति संवेदनशील व 47 संवेदनशील बूथ घोषित

Sun, 12 May 2019 02:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2019 02:31 AM IST
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव में 22 अति संवेदनशील व 47 संवेदनशील बूथ घोषित
बहादुरगढ़। लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां कर ली हैं। मतदान केंद्रों पर वोट डालने के लिए आने वाले मतदाताओं के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। क्षेत्र के विभिन्न गांवों को चिह्नित करते हुए उन्हें संवेदनशील व अति संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है। कुल मिलाकर 69 बूथ ऐसे हैं जिनमें 22 अति संवेदनशील तो 47 बूथ संवेदनशील घोषित किए गए हैं।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार गांव कसार में बूथ संख्या 71 से 73 को अति संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है। जटवाड़ा मोहल्ला बहादुरगढ़ में 5 बूथ जिनमें 144 से 148 शामिल हैं। नूना माजरा में बूथ संख्या 196 से 199 तक 4 बूथ, लोवा खुर्द में 200 से 202 तक यानी 3 बूथ, बीरबकताबाद में बूथ संख्या 205 से 207 तक, सिदीपुर में 213 व 214 बूथ नंबर, शास्त्री नगर, सैनीपुरा में बूथ नंबर 140 व 141 को अति संवेदनशील बूथों की श्रेणी में शामिल किया गया है। कुल 22 बूथ ऐसे बनाए गए हैं जो अति संवेदनशील हैं। इसी प्रकार से संवेदनशील बूथों में जसोरखेड़ी में बूथ संख्या 7 से 10, निलोठी में 11 से 14, डाबोदा कलां में 93 व 94, सराय औरंगाबाद में 95 व 96, बराही में 29 से 32, कानोन्दा में 25 से 28, सांखोल में 66 से 70, आसौदा टोडरान में 33 से 38, आसौदा सिवान 39 से 41, मांडोठी में 77 से 89 तक संवेदनशील बूथ बनाए गए हैं।
विज्ञापन

आज है मतदान
लोकसभा चुनाव के छठे चरण के तहत रविवार को हरियाणा की सभी 10 सीटों के लिए मतदान होगा। सुबह 7 बजे से लेकर शाम के 6 बजे तक मतदान प्रक्रिया चलेगा। चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन की ओर से विशेष इंतजाम किए गए हैं। वोटर को किसी तरह की कोई परेशानी मतदान के दौरान न हो इसको लेकर भी ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed