{"_id":"5c76e309bdec22737f734134","slug":"21551295241-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक का एफ-16 प्लेन गिराते ही तिरंगा लेकर सड़कों पर उतरे लोग, मनाया जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाक का एफ-16 प्लेन गिराते ही तिरंगा लेकर सड़कों पर उतरे लोग, मनाया जश्न
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी। आतंकी ठिकानों पर पर की गई एयर स्ट्राइक से बौखलाई पाक वायुसेना के जवाबी हमले को बुधवार सुबह भारतीय वायुसेना ने असफल कर दिया। टीवी चैनलों पर पाक के एफ-16 प्लेन को गिराने की खबर चलते ही लोग खुशी मनाने लगे। इस दौरान लोगों ने हिंदुस्तान सेना जिंदाबाद और पाकिस्तान सेना मुर्दाबाद के नारे लगाए। वहीं, मिग-21 विमान क्रैश होने पर दुख प्रकट किया। दिनभर जिले में युद्ध पर चर्चाएं होती रहीं। दिनभर लोग टीवी से चिपके रहे और भारत-पाकिस्तान के हालातों पर चर्चा करते रहे। दादरी शहर के अलाव बाढड़ा उपमंडल और बौंदकलां ब्लॉक में भी तिरंगा यात्रा निकाली गई। पूर्व सैनिकों का कहना है कि मौजूदा हालातों को देखकर भारत-पाक में भीषण युद्घ के पूरे आसार हैं। भारतीय सेना पूर्णतया अलर्ट हो चुकी है। पूर्व सैनिकों का कहना है कि पाक के फाइटर प्लेन को देश की सीमा में घुसने से पहले पीओके में मार गिराने में भारतीय वायुसेना कामयाब रही और इससे स्पष्ट है कि एयर स्ट्राइक के बाद भी वायुसेना पूर्णतया अलर्ट है।
परशुराम चौक पर भगत सिंह सेना ने लहराया 15 फुट का तिरंगा
शहीद भगत सिंह सेना के नेतृत्व में बुधवार दोपहर शहर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। बस स्टैंड के सामने से तिरंगा यात्रा का आगाज किया गया और युवा हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाकर परशुराम चौक पहुंचे। यहां 15 फुट चौड़ा तिरंगा फहराकर खुशी जाहिर की। कृष्ण फौगाट ने कहा कि वायुसेना ने दूसरे दिन भी अपना पराक्रम दिखाकर बमबारी करने भारतीय सीमा की तरफ आ रहे पाकिस्तान के एफ-16 विमान को नेस्तनाबूद कर दिया। भारतीय वायुसेना से डरकर दो फाइटर प्लेन को वापस पाकिस्तान ही लौट गए। इस दौरान युवाओं ने भारतीय सेना जिंदाबाद और देश विरोधी ताकतों को मुंहतोड़ जवाब दो के नारे लगाए। इस मौके पर विकास, मनोज, राजेश, सुरेंद्र, विरेंद्र, रोहताश, दिनेश, संजय, वेदप्रकाश आदि उपस्थित थे।
नंबरदार एसोसिएशन ने दीप प्रज्वलित कर मनाई खुशी
गांव पैंतावास खुर्द स्थित पंचायत भवन परिसर में भारत द्वारा पीओके में घुसकर आतंकवादियों को खत्म करने के कदम का स्वागत किया गया। इस दौरान एयर स्ट्राइक और पाक विमान को मार गिराने की खुशी दीप जलाकर मनाई गई। जिला प्रधान राजेश पैंतावास खुर्द ने कहा कि भारतीय सेना ने दिखा दिया कि वे दुश्मन के घर में घुसकर आतंक का सफाया करने में पूरी तरह से सक्षम है। पुलवामा हमले के बाद से ही पूरे भारत में सेना के समक्ष मांग की जा रही थी कि देश के शहीदों का बदला लिया जाए। सेना में इस तरीक से यह प्रतिशोध लिया कि पीओके में एक भी आम नागरिक को कुछ नहीं हुआ बल्कि भारत के तबाह करने का मंसूबा पाले सैकड़ों आतंकियों का नामोनिशान नहीं बचा। इस अवसर पर सूबेदार रणधीर यादव, सैनिक सतबीर सिंह, मुकेश फौजी, अंकित फौजी, कुलदीप सांगवान, सुरेश पहलवान, ईश्वर सांगवान, संजीव, दिनेश, बल्लू, भूपेंद्र, मुन्ना सांगवान, नरेंद्र शर्मा, अतर सिंह यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
बौंदकलां में लगाए पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे
पुलवामा हमले के 13वें दिन भारतीय वायुसेना के फाइटर विमानों ने पाकिस्तान में घुसकर जैश-ए-मोहम्मद के शिविरों को बमबारी करके नेस्तनाबूद कर दिया। सेना के पराक्रम पर बौंदकलां के युवाओं में खुशी की लहर है। युवाओं का काफिला पूर्व सरपंच प्रतिनिधि गोबिंद सिंह के नेतृत्व में कच्चा थाना चौक से भारत माता की जय, वंदे मातरम, भारत जिंदाबाद व पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते निकला। मुख्य बाजार, बस स्टैंड से होकर युवाओं का काफिला जाहरवीर गोगापीर मैदान में शहीद सुनील शर्मा स्मारक पर पहुंचा और शहीदों को नमन किया। इस अवसर पर मा. संजय शर्मा, रजनेश परमार, राकेश राणा, सुरेंद्र, नरेंद्र उर्फ टीटू शर्मा समेत अनेक युवा उपस्थित थे।
एचडी स्कूल के बच्चों ने वायुसेना को दी बधाई
गांव बिरोहड़ स्थित एचडी स्कूल के बच्चों ने हाथों में तिरंगा थामकर आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद करने के लिए वायुसेना को बधाई दी है। बच्चों ने जयहिंद और भारत माता की जय के नारे लगाए। विद्यालय निदेशक बलराज फौगाट ने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से हमने बच्चों में राष्ट्रवाद की भावना, देश-प्रेम की भावना, एकता की भावना, देश के प्रति सच्ची लगन आदि गुणों को भरने का संकल्प लिया है। उन्होंने भारतीय वायुसेना के पराक्रम को नमन करते हुए हार्दिक बधाई दी। विद्यालय के शिक्षकों ने आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई को उचित बताया। इस मौके पर सीमा, मीनू, आशा, सुशीला, सुनील, आदि उपस्थित थे।
पूर्व सैनिक बोले: ये युद्घ की आहट, भारतीय सेना पाक पर पड़ेगी भारी
अब भारत और पाक में भीषण युद्ध के आसार बन गए हैं। हर मोर्चे पर भारतीय सेना पाक सेना पर भारी पड़ेगी। बीते दो दिनों से हमारी वायुसेना ने ये बात साबित भी कर दी है। आतंकी गतिविधियों का सरकार यूं ही मुंह तोड़ जवाब देना चाहिए। भारत सेना की कार्रवाई जायज है। सेना पूर्णतया अलर्ट है। -रामफल, रिटायर्ड सूबेदार
वायुसेना ने पराक्रम दिखाकर पाकिस्तान का फाइटर प्लेन हिंदुस्तान की सीमा में घुसने से पहले ही मार गिराया। इससे पहले एयर स्ट्राइक कर आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद कर अपना पराक्रम दिखाया था। पाक सेना भारतीय सेना का किसी भी तरह मुकाबला नहीं कर सकती। - कर्ण सिंह, रिटायर्ड नायब सुबेदार
भारत सरकार और सेना ने कड़ा रुख अपनाकर पाकिस्तान को संदेश दे दिया है कि अब और आतंकी गतिविधि सहन नहीं की जाएगी। पहले एयर स्ट्राइक कर 350 आतंकियों को मारना और फिर एफ-16 प्लेन मार गिराना शानदार उपलब्धि है। मौजूदा हालातों को देखकर भीषण युद्घ के आसार बन गए हैं। - देवेंद्र कुमार, रिटायर्ड कैप्टन
भारतीय सेना आतंकवाद और पाक सेना को कराया जवाब देने में पूर्ण रूप से सक्षम है। एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान और आतंकी संगठनों को यह बात समझ भी आ गई होगी। पाक सेना किसी तरह भारतीय सेना का मुकाबला नहीं कर सकती। हमारी वायुसेना पाक से बहुत बेहतर है। हर देशवासी को गर्व होना चाहिए। - प्रताप सिंह, रिटायर्ड सूबेदार