फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   सांजरवास पावर सब स्टेशन की क्षमता बढ़ाई, 25 गांवों की बिजी आपूर्ति में होगा सुधार

सांजरवास पावर सब स्टेशन की क्षमता बढ़ाई, 25 गांवों की बिजी आपूर्ति में होगा सुधार

Wed, 27 Feb 2019 12:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 27 Feb 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
सांजरवास पावर सब स्टेशन की क्षमता बढ़ाई, 25 गांवों की बिजी आपूर्ति में होगा सुधार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी।
बिजली निगम ने सांजरवास गांव स्थित 33 केवीए सब स्टेशन की बिजली क्षमता बढ़ा दी है। यहां पहले 6.3/8 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर था जिसकी क्षमता अब 10 एमवीए कर दी गई है। इससे जिले के 25 गांवों की बिजली आपूर्ति में सुधार आएगा। वहीं, सब स्टेशन की क्षमता बढ़ने के बाद समीपवर्ती दो सब स्टेशनों का लोड भी इससे कम होगा और उनके अधीन आने वाले गांवों की बिजली आपूर्ति भी सुधरेगी।
जिले में पावर सब स्टेशनों की क्षमता बढ़ाने पर निगम ने विशेष फोकस कर रखा है। जिले की आबादी बढ़ने व जिला बन जाने के बाद बिजली की खपत में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसे देखते हुए बिजली निगम शहर के अलावा गांवों में बने पावर सब स्टेशनों की भी बिजली क्षमता बढ़ा रहा है ताकि शहर व गांवों में बिजली का संकट न बढ़ने पाए और बिजली आपूर्ति में बड़े फाल्टों से बचा जा सके। कई बार सब स्टेशन के मेन पावर ट्रांसफार्मर पर लोड पड़ जाने पर वह जल जाता है जिससे निगम को करोड़ों का नुकसान हो जाता है और कई दिनो तक बिजली आपूर्ति भी चरमरा जाती है।
विज्ञापन

निगम ने दादरी- दिल्ली रोड पर गांव मोरवाला पावर सब स्टेशन की क्षमता बढ़ाने पर भी काम शुरू कर रखा है। इसी प्रकार गांव मकड़ाना, मकड़ानी और घसोला पावर सब स्टेशन की भी क्षमता बढ़ाई जा चुकी है। गांव कमोद में 33 केवीए का नया पावर सब स्टेशन बनना प्रस्तावित है। इस प्रोजेक्ट को मंजूरी मिल चुकी है। शहर मेें भी मेन चरखी पावर सब स्टेशन व रेलवे रोड सब स्टेशन की क्षमता बढ़ाने को मंजूरी मिल चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन गांवों को मिलेगी लाभ
बिजली निगम ने दादरी- रोहतक रोड स्थित गांव सांजरवास सब स्टेशन की पावर क्षमता बढ़ा दी है। पहले इसकी क्षमता 6.3/8 एमवीए थी जो अब बढ़ाकर 10 एमवीए कर दी गई है। इससे गांव सांजरवास,फौगाट, सांवड़, हिंडोल, बौंद कलां, बौंद खुर्द, उण, नीमड़ी, रणकोली, कोहलावास, मिसरी, जयश्री, कमोद सिंह सहित करीब 25 गांवों को सीधे तौर पर फायदा होगा।

सभी फीडरों में अब एकसाथ दौड़ेगा करंट
इन गांवों में कम वोल्टेज की समस्या भी अब दूर हो जाएगी और फ्रीक्वेंसी में भी काफी सुधार आएगा। इन गांवों मेें बिजली आपूर्ति में पिछले कई दशक से सुधार नहीं हो पा रहा था। आए दिन लोड की वजह से बिजली आपूर्ति में व्यवधान आ रहा था। इस एरिया की खपत बढने की वजह से लोड ज्यादा बढ़ रहा था जिससे पावर सब स्टेशन के मेन पावर ट्रांसफार्मर पर लोड पड़ रहा था। इस वजह से निगम को बारी- बारी से फीडर बदलकर आपूर्ति करनी पड़ रही थी अब इससे राहत मिल जाएगी।


सांजरवास पावर सब स्टेशन की क्षमता बढ़ा दी गई है। इससे इस क्षेत्र के गांवों में बिजली आपूर्ति में काफी सुधार होगा। सभी फीडर अब आसानी से एक साथ चल सकेंगे। उपभोक्ताओं को कम वोल्टेज की समस्या से भी निजात मिल जाएगी।
ओमबीर सिंह, एक्सईएन बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed