{"_id":"5c38faa2bdec22736f4a68a4","slug":"21547238050-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहगीरी कार्यक्रम कल, एसडीएम ने लिया कार्यक्रम स्थल का जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहगीरी कार्यक्रम कल, एसडीएम ने लिया कार्यक्रम स्थल का जायजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़। जिला प्रशासन की ओर से रविवार की सुबह रेलवे रोड पर राहगीरी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। प्रदेश के कई नामी कलाकार इस कार्यक्रम में लोगों का मनोरंजन करेंगे। इस संबंध में शुक्रवार को एसडीएम जगनिवास ने अधिकारियों व सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों की बैठक ली, साथ ही कार्यक्रम स्थल का जायजा भी लिया। रेलवे रोड पर रविवार की सुबह सांस्कृतिक मंच से प्रख्यात गायकों की प्रस्तुति होगी वहीं क्षेत्रीय शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी भी विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से समारोह को सजाएंगे। रेलवे रोड पर खेल गतिविधियों का भी आयोजन होगा और विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की जानकारी आमजन से साझा करने के लिए विभागीय प्रदर्शनी भी लगेगी। राहगीरी में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगेगा, जिसमें स्वास्थ्य विभाग की ओर से कुशल चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य जांच भी की जाएगी। एसडीएम जगनिवास ने कहा कि पूरे जिले के लोगों में इस कार्यक्रम को लेकर उत्साह है, लोग बेसब्री से रविवार का इंतजार कर रहे हैं। राहगीरी में हरियाणवी रॉक स्टार एमडी-केडी सहित मिमिक्री आर्टिस्ट अमित वर्मा सांस्कृतिक मंच से जिले की जनता का मनोरंजन करेंगे। बेटियों की लोहड़ी भी राहगीरी कार्यक्रम में आकर्षण का केंद्र रहेगी। आयोजन स्थल पर काइट फेस्टिवल का भी आयोजन होगा जिसमें पतंगबाजी का लुत्फ जनता उठा सकती है। कार्यक्रम स्थल के दौरे पर बीडीपीओ रामफल, एआईपीआरओ दिनेश कुमार, लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन केएस पठानिया, नायब तहसीलदार श्रीभगवान, नगरपरिषद ईओ अपूर्व चौधरी, यातायात प्रभारी सतीश कुमार, एमई ओमदत्त भी एसडीएम के साथ रहे।