फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   डॉक्टर नहीं आने की अब मरीजों को अनाउसमेंट से मिलेगी जानकारी

डॉक्टर नहीं आने की अब मरीजों को अनाउसमेंट से मिलेगी जानकारी

Thu, 20 Dec 2018 01:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 20 Dec 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
डॉक्टर नहीं आने की अब मरीजों को अनाउसमेंट से मिलेगी जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। मरीजों की सहूलियतों के लिए स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार से सिविल अस्पताल में अनाउसमेंट सेवा शुरू कर दी है। इसके तहत अब अगर कोई चिकित्सक छुट्टी पर होगा तो इसकी जानकारी भी मरीजों को लाउड स्पीकर के जरिए बार-बार दी जाएगी। इसके अलावा आपात स्थिति के समय भी मरीजों को सूचित किया जाएगा। विभाग के स्थानीय अधिकारियों ने नई और पुरानी दोनों बिल्डिंगों में यह सेवा एक साथ शुरू कराई है। इसके तहत 31 स्पीकर दोनों जगहों पर लगाए गए हैं। इसके अलावा एक कर्मचारी की यहां स्थायी ड्यूटी लगाई गई है जो स्वच्छता और अलग-अलग प्रकार की सूचना मरीजों तक पहुंचाएगी।
सीएमओ विरेंद्र यादव ने बताया कि यह सेवा बड़े शहरों के अस्पतालों में पहले से मिल रही है लेकिन चरखी दादरी जिला मुख्यालय अस्पताल इससे अछूता था। इस कारण मरीज ही नहीं स्टाफ सदस्यों को भी परेशानियां उठानी पड़ रही थी। दोनों की समस्याओं के निदान के लिए लाउड स्पीकर अनाउसमेंट सेवा शुरू की गई है। इसके तहत ओपीडी कक्ष (पुरानी बिल्डिंग) में 11 स्पीकर लगाए हैं। एसएमओ अनीता गुलिया के कार्यालय परिसर में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। उन्होंने बताया कि सभी चिकित्सकों के कक्ष के पास, वेटिंग हॉल, मोर्चरी कक्ष में स्पीकर लगाए हैं। इसके अलावा नए अस्पताल में 20 स्पीकर अलग-अलग जगहों पर लगाए हैं। यहां भी एक कंट्रोल रूम बनाया गया है।
विज्ञापन

डिप्टी सिविल सर्जन संजय गुप्ता ने बताया कि अनाउसमेंट कर एक तरफ जहां मरीजों को स्वच्छता और व्यवस्थाएं बनाने के लिए जागरूक किया जाएगा तो वहीं, दूसरी तरफ उन्हें अस्पताल से संबंधी सूचनाएं भी दी जाएंगी। अगर कोई आपात स्थिति जैसे भूकंप या आगजनी होती है तो अस्पताल खाली करने की हिदायत भी लाउड स्पीकर के जरिए एकसाथ मरीजों को जारी हो सकेगी। वहीं, अगर किसी मरीज का कोई सामान गुम होता है तो इस बारे वह कंट्रोल रूम में पहुंचकर अनाउसमेंट करवा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अलग-अलग बनेंगे पुराने और नए ओपीडी काउंटर
सिविल अस्पताल में इस समय एक ही ओपीडी काउंटर है। प्रतिदिन ओपीडी की संख्या करीब 550 है। इनमें पुरानी और नई दोनों ओपीडी शामिल हैं। इसके चलते मरीजों को काफी समय तक लाइन में लगना पड़ता है। सीएमओ विरेंद्र यादव ने बताया कि अगले सप्ताह ही सिविल अस्पताल में एक और ओपीडी काउंटर बना दिया जाएगा। इसके बाद नई ओपीडी एक जगह और पुरानी ओपीडी सेवा दूसरे काउंटर पर शुरू की जाएगी।


सिविल अस्पताल में अब मरीजों को अनाउसमेंट के जरिए जानकारी दी जाएगी। आपात काल में अनाउसमेंट सिस्टम काफी कारगर साबित होगा। इसके अलावा जल्द ही एक और ओपीडी काउंटर शुरू किया जाएगा। - विरेंद्र यादव, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed