{"_id":"5c12b0b142c7925d344df95c","slug":"21544728753-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"= टीम ने शहर में प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई कर घी व पनीर के सेंपल लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
= टीम ने शहर में प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई कर घी व पनीर के सेंपल लिए
Updated Fri, 14 Dec 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी। स्वास्थ्य व फूड एंड सेफ्टी विभाग की संयुक्त टीम ने विशेष अभियान चलाते हुए शहर के कई प्रतिष्ठानों पर छापामारी की। छापामारी से जिले में दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा। इस दौरान टीम ने देशी घी और पनीर के सैंपल लिए। कई स्थानों पर मिलावट आने व फूड सेफ्टी लाइसेंस नहीं होने पर विभाग अधिकारियों ने दुकानदारों को वार्निंग देकर छोड़ दिया। साथ ही कहा कि इस बार दस्तावेजों में खामियां मिलेंगी तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
फूड एंड सेफ्टी इंस्पेक्टर डॉ. सुरेंद्र पूनिया के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दादरी शहर के पुराना क्षेत्र, हीरा चौक व अन्य प्रतिष्ठानों पर छापामारी की। इसके साथ ही टीम ने दुकानदारों द्वारा अलग स्थानों पर रखें पनीर, घी अन्य मिठाइयों के सैंपल भी लिए। टीम की छापामारी की सूचना पूरे शहर में फैल गई। टीम की छापामारी से दुकानदारों में हड़कंप मच गया जिससे कई दुकानदार तो अपनी दुकानें ही बंद करके चले गए। टीम ने दुकानदारों को किसी भी सामान में मिलावट न करने व रंग-बिरंगी मिठाइयों का इस्तेमाल न करने के निर्देश दिए।
जिला फूड सेफ्टी अधिकारी डॉ. सुरेंद्र पूनिया ने बताया कि कुछ लोग ज्यादा मुनाफे के चक्कर में मिलावटी माल बेचते हैं। जिन पर लगाम लगाने के लिए शहर की दुकानों पर छापामारी कर मिठाइयों के सैंपल लिए हैं। उन्होंने बताया कि यदि जांच में सैंपल रिपोर्ट नेगेटिव पाई जाती है तो मिठाई बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने दुकानदारों को फूड सेफ्टी लाइसेंस बनवाने के निर्देश दिए हैं। अगर लाइसेंस नहीं होगा तो बड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस छापामारी के दौरान कई दुकानदारों के पास फूड सेफ्टी की तरफ से जारी लाइसेंस ही नहीं मिला। एक दुकानदार तो बिना लाइसेंस के ही करीब 20 सालों से यह धंधा करता आ रहा है।