{"_id":"5bfeeedfbdec224191302085","slug":"21543433951-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात का समय देखकर ट्राला चालक ने दो युवकों को दी लिफ्ट, मौका पार पर्स से चोरी किए 14 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात का समय देखकर ट्राला चालक ने दो युवकों को दी लिफ्ट, मौका पार पर्स से चोरी किए 14 हजार
Updated Thu, 29 Nov 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी/बौंदकलां। रात के समय दो युवकों को लिफ्ट देना ट्राला चालक को महंगा पड़ा गया। दोनों युवकों ने डैश बोर्ड में रखे उसके पर्स से 14 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। अपने स्तर पर पड़ताल में एक आरोपी की पहचान और नाम की पुष्टि होने पर पीड़ित ने मामले की शिकायत बौंदकलां पुलिस को सौंपी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में फौगाट निवासी ट्राला चालक हंसराज ने बताया कि वह खेड़ी बूरा निवासी ममेरे भाई रवि का ट्राला चलाता है। नौ नवंबर को वह यूपी के बुआना में माल उतारने गया था। वापसी में उसके पास सहायक नहीं था। रात करीब नौ बजे वह खेरड़ी गांव के समीप पहुंचा तो सड़क पर दो युवक खड़े दिखे। उन्होंने उससे लिफ्ट मांगी। हंसराज ने बताया कि रात का समय देखकर उसने उन्हें लिफ्ट दे दी। उसका पर्स डैश बोर्ड में रखा था। उसमें नकदी भी थी। उक्त दोनों युवक बौंदकलां उतर गए और सांजरवास गांव पहुंचकर उसने एक होटल पर ट्राला रोककर पर्स संभाला तो नकदी गायब मिली। उसने बौंदकलां जाकर अपने परिचितों को उक्त युवकों का हुलिया बताया तो एक ने मोबाइल में फोटो दिखाई। फोटो देखकर वह एक युवक को पहचान गया। हंसराज ने बताया कि उसे पता चला कि दूसरा लड़का किसी दूसरे क्षेत्र का है। वे दोनों सांग करते हैं। पूरी पुष्टि होने के बाद वह बौंदकलां थाने पहुंचा और लिखित शिकायत पुलिस को सौंपी। इस पर पुलिस ने एक नामजद व अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।