फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम में लोगों ने सुनाए देशभक्ति गीत

एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम में लोगों ने सुनाए देशभक्ति गीत

Sun, 30 Sep 2018 02:00 AM IST
Updated Sun, 30 Sep 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम में लोगों ने सुनाए देशभक्ति गीत

विज्ञापन
बहादुरगढ़। ह्यूमन सोसाइटी की ओर से शहीद भगत सिंह जयंती के उपलक्ष्य में शुक्रवार की देर सायं एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयेाजन किया गया। कार्यक्रम में लोगों ने देशभक्ति गीत गाकर शहीदों को सम्मान दिया और शहीदे आजम द्वारा दिखलाए गए देशभक्ति के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के संरक्षक हरिओम प्रधान ने की। एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम में सोसाइटी के पदाधिकारियों, सदस्यों व गणमान्य अतिथियों ने देश भक्ति से जुड़े गीत गाकर सभी के मन में देशभक्ति के सूत्र का संचार कर दिया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों व युवाओं ने मेरा रंग दे बसंती चोला.... भगत सिंह कदे जी घबरा जा तेरा बंद मकान में... सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में ... पगड़ी संभाल जट्टा पगड़ी संभाल... सहित गाए गए अनेक गीतों से माहौल देश भक्ति के रंग से सरोबार हो गया। छोटे बच्चों ने भगत सिंह पर तू वीर था तू रणधीर था, तू देश की तकदीर था... सहित कई कविताएं सुनाईं।
विज्ञापन

कार्यक्रम अध्यक्ष हरिओम प्रधान ने कहा कि आज के युवाओं को वीर भगत सिंह के जीवन दर्शन से सीख लेकर देश के विकास में अपना योगदान देना चाहिए। कार्यक्रम के समापन पर सोसायटी के संरक्षक हरिओम प्रधान,चेयरमैन भारत नागपाल, रमन शर्मा ने अतिथियों को शहीद भगत सिंह की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित भी किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष बिजेंद्र दलाल, पार्षद गुरदेव राठी, पार्षद प्रतिनिधि कपूर सिंह राठी, सुरेंद्र चुघ, संजय दलाल, कृष्ण पहलवान, केएल टक्कर, रमेश राठी, संजीव मलिक, सुरेंद्र दलाल फौजी, सुरेंद्र रोहिल्ला, दीपक खट्टर, राजेश मलिक, मास्टर ईश्वर सिंह, प्रवीन चौपड़ा, रमन शर्मा, विपिन अग्रवाल, अर्जुन दलाल, सचिन दलाल, रोशन, मुकेश गुलिया, मनोज गुप्ता, अमित खत्री, संदीप चौहान, विजय शेखावत, वेदव्रत दलाल, धीरज गौतम आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed