फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   एसपी पंकज नैन के फिटनेस चैलेंज ट्वीट को पीएम ने किया रिटवीट

एसपी पंकज नैन के फिटनेस चैलेंज ट्वीट को पीएम ने किया रिटवीट

Fri, 15 Jun 2018 12:52 AM IST
Updated Fri, 15 Jun 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
एसपी पंकज नैन के फिटनेस चैलेंज ट्वीट को पीएम ने किया रिटवीट
- कल ही प्रधानमंत्री ने देश के सभी आईपीएस अधिकारियों को किया फिटनेस चैलेंज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झज्जर। एसपी पंकज नैन के फिटनेस ट्वीट को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रिट्वीट किया है। पंकज नैन प्रदेश के पहले आईपीएस अधिकारी हैं, जिनके फिटनेस ट्वीट को प्रधानमंत्री द्वारा रिट्वीट किया गया है। कुछ दिन पूर्व खेल मंत्री राज्यवर्धन राठौर ने हम फिट तो इंडिया फिट को लेकर फिटनेस चैलेंज किए थे। जिसके बाद लगातार आईएएस व आईपीएस लॉबी ने इस चैलेंज को स्वीकार करते हुए बता दिया कि अधिकारी वर्ग भी अपनी फिटनेस को लेकर सजग है।

झज्जर में पहले जिला उपायुक्त सोनल गोयल ने भी हरियाणा के करीब छह अधिकारियों को फिटनेस चैलेंज के लिए ट्वीट किया था। बुधवार को जब प्रधानमंत्री ने देश के सभी आईपीएस अधिकारियों को फिटनेस चैलेंज किया था। जिसके बाद झज्जर एसपी पंकज नैन अपनी फिटनेस विडियो के साथ हरियाणा ही नहीं बल्कि देश के सभी आईपीएस अधिकारियों को फिटनेस चैलेंज कर ट्वीट किया। जिसको स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रिट्वीट किया। प्रधानमंत्री द्वारा देश के केवल तीन आईपीएस अधिकारियों के ट्वीट को ही रिट्वीट किया, जिसमें झज्जर के एसपी पंकज नैन उनमें शामिल हैं। एसपी पंकज नैन ने कहा कि हम खुद फिट होंगे तो तभी हम जिले व प्रदेश व देश के लोगों को फिट रहने का संदेश दे पाऐंगे। एसपी का कहना है कि पुलिस पर जनता का विश्वास होता है। जब तक पुलिस जवान पूरी तरह से फिट नही होंगे तो वो आम जनता को पूरी तरह से महफूज नहीं रख पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed