फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   लोक निर्माण मंत्री राव नरबीर ने किया सांझी मदद के सामग्री संग्रहण केंद्र का अवलोकन

लोक निर्माण मंत्री राव नरबीर ने किया सांझी मदद के सामग्री संग्रहण केंद्र का अवलोकन

Sat, 13 Jan 2018 01:29 AM IST
Updated Sat, 13 Jan 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
लोक निर्माण मंत्री राव नरबीर ने किया सांझी मदद के सामग्री संग्रहण केंद्र का अवलोकन
अमर उजाल ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
लोक निर्माण विभाग (भवन एवं मार्ग) मंत्री राव नरबीर सिंह जिला प्रशासन, झज्जर की जरूरतमंदों की मदद के लिए विशेष पहल सांझी मदद से बेहद प्रभावित हुए। सांझी मदद के उद्देश्य व जनभागीदारी को लेकर कार्यक्रम की प्रशंसा की। उन्होंने सांझी पहल के लिए बाल भवन झज्जर में बनाए सामग्री संग्रहण केंद्र का उपायुक्त सोनल गोयल व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मुआयना भी किया और सामग्री संग्रहण में योगदान करने वाले लोगों को प्रोत्साहित भी किया। राव नरबीर सिंह ने कहा कि निराशा को आशा में बदलने से बड़ा काम दुनिया में कोई नहीं है। जनकल्याण के लिए समाज के प्रति संवेदनशील होना एक बड़ी कला है। झज्जर में जिला प्रशासन की सांझी मदद मुहिम इसी कला का जीवंत उदाहरण है। इस उदाहरण को झज्जर के साथ-साथ अन्य जिलों में भी लागू किया जाना चाहिए। उपायुक्त सोनल गोयल ने लोक निर्माण विभाग (भवन एवं मार्ग) मंत्री राव नरबीर सिंह को जानकारी देते हुए बताया कि सांझी मदद के लिए सामग्री संग्रहण का कार्य वीरवार को ही आरंभ हुआ था। पहले ही दिन जिला के लोगों ने बढ़-चढ़कर इसमें भागीदारी की।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष बिजेंद्र दलाल, अतिरिक्त उपायुक्त सुशील सारवान, एसडीएम झज्जर रोहित यादव, एसडीएम बेरी संजय राय, एसडीएम बहादुरगढ़ जगनिवास, एसडीएम बादली त्रिलोक चंद, सीटीएम अश्विनी कुमार, जिला परिषद सीईओ एवं सांझी मदद की नोडल अधिकारी शिखा, डीडीपीओ विशाल कुमार, जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी नीरज कुमार सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


‘सांझी मदद’ के प्रयास से प्रभावित हुए लोक निर्माण मंत्री
डीसी सोनल गोयल ने दी जानकारी, उम्मीद से बढ़कर सांझी मदद को मिला जनसमर्थन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed