{"_id":"5a4d24764f1c1b4e198b4a9a","slug":"21515005046-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना भर्ती परीक्षा के लिए सैन्य अधिकारियों ने जारी की हिदायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना भर्ती परीक्षा के लिए सैन्य अधिकारियों ने जारी की हिदायतें
Updated Thu, 04 Jan 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेना भर्ती परीक्षा में कोई भी सामान ले जाने की नहीं मिलेगी अनुमति
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
इस माह सेना की हिसार में आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को सख्त हिदायतें जारी की गई हैं। इनकी पालना करना प्रत्येक उम्मीदवार के लिए अति आवश्यक है। सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल एकेएस पिल्लई ने बताया कि सैनिक लिपिक और स्टोर कीपर पद के लिए 28 जनवरी को हिसार कैंट में लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा देने वाले उम्मीदवार सुबह चार बजे से छह बजे तक कैंट के गेट टीसीपी नंबर दो से प्रवेश कर सकते हैं। निर्धारित समय के बाद प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। कोई भी उम्मीदवार पर्स, हैंडबैग, मोबाइल फोन, इलेक्ट्रानिक गजेट, किताब और पेन लेकर अंदर नहीं जाएगा। परीक्षार्थियों को पेन सेंटर के अंदर ही दिया जाएगा। कीमती सामान लेकर जाना भी मना है। उम्मीदवारों के क्लिप बोर्ड पर कोई निशान या कुछ लिखा हुआ नहीं होना चाहिए। कर्नल ने बताया कि परीक्षा शुरू होने से पहले सभी उम्मीदवारों की बायोमीट्रिक हाजिरी लगवाई जाएगी। परीक्षार्थी अपने अनुक्रमांक के अनुसार परीक्षा में बैठेंगे और प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिका जमा करवाने के बाद ही सेंटर छोड़ सकते हैं।