फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   यूरिया न मिलने पर 13 गांवों के किसानों ने दिया धरना

यूरिया न मिलने पर 13 गांवों के किसानों ने दिया धरना

Thu, 21 Dec 2017 01:19 AM IST
Updated Thu, 21 Dec 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
यूरिया न मिलने पर 13 गांवों के किसानों ने दिया धरना
यूरिया न मिलने पर 13 गांवों के किसानों ने दिया धरना
विज्ञापन

चरखी दादरी।
बधवाना बस स्टैंड स्थित पैक्स केंद्र पर पर्याप्त मात्रा में यूरिया खाद न मिलने से खफा 13 गांवों के किसानों ने धरना देकर अपना रोष जाहिर किया। पूर्व सरपंच ओमप्रकाश चांगरोड ने धरने की अगुवाई की। इसके बाद किसानों ने आपनी मांगों को लेकर जिला उपायुक्त ने नाम ज्ञापन भी सौंपा।

इस दौरान बतौर मुख्य वक्ता कैलाश पालडी पूर्व सरपंच ने बताया कि पैक्स केंद्र में गत अप्रैल माह से अब तक एक बैग भी यूरिया खाद का नहीं आया है। किसान चरखी दादरी में मुख्यमंत्री दरबार में भी मिलकर इस संबंध में गुहार लगा चुके है लेकिन उनकी अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। समय पर खाद नहीं मिलने से फसलें प्रभावित हो रही हैं। किसानों ने कहा की उन्होंने महंगे खाद बीज लेकर फसलों की बिजाई की लेकिन अब समय पर यूरिया खाद नहीं मिलने से फसलों की बढ़ोतरी नहीं हो पा रही है। इस बीच किसानों ने पैक्स मैनेजर को जिला उपायुक्त चरखी दादरी के नाम ज्ञापन भी सौंपा। किसानों ने कहा की यूरिया खाद की सप्लाई अगर समय रहते नहीं की जाती है तो आगामी 27 दिसंबर से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ जाएंगे। बुधार को कप्तान वेदप्रकाश यादव, भंवरसिंह बधवाना, जगदीश पंच चांगरोड, बनवारी लाल, अनिल पंच, राजेंद्र बोहरा, वीरधारी, भूपेंद्र बधवाना, राजपाल यादव, कंवर सिंह यादव, कृष्ण आदि किसान धरने पर बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed