फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   अस्पताल की बिजली केबल जली, घंटों तक बाधित रही बिजली

अस्पताल की बिजली केबल जली, घंटों तक बाधित रही बिजली

Sun, 17 Dec 2017 01:38 AM IST
Updated Sun, 17 Dec 2017 01:38 AM IST
विज्ञापन
अस्पताल की बिजली केबल जली, घंटों तक बाधित रही बिजली
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
नागरिक अस्पताल में शनिवार को अव्यवस्थाएं हावी रही। बिजली न होने के कारण एक्स-रे, लैब, ओटी समेत कई अन्य जगह कामकाज प्रभावित होने के कारण मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
बता दें कि बिजली निगम की ओर से अस्पताल के लिए अलग से फीडर की व्यवस्था कर रखी है। इसी के माध्यम से अस्पताल के वार्डों व अन्य जगह पर सप्लाई होती है, लेकिन यहां पर पिछले पखवाड़ा भर में बिजली की 11 केवी केबल में अलग-अलग स्थानों पर फाल्ट आ चुका है। इसके चलते दिनभर बिजली गुल रह चुकी है। जिससे स्वास्थ्य सेवाएं भी प्रभावित हुई है।
विज्ञापन

शनिवार को अस्पताल के जनरेटर रूम के नजदीक से गुजर रही 11 केवी लाईन जल गई। इससे अस्पताल में ओपीडी शुरू होने के कुछ ही देर बाद बिजली गुल हो गई। दोपहर करीब डेढ़ बजे तक बिजली सप्लाई नहीं हो पाई थी। बिजली लाईन में फाल्ट आने की सूचना अस्पताल प्रबंधन से निगम अधिकारियों को दी। जिसके बाद एसडीई निहाल आलम, जेई लोकेश कुमार, कृष्ण के नेतृत्व में टीम अस्पताल में पहुंची और फाल्ट को चैक करते हुए कार्य शुरू किया। एक साथ कई बिजली कर्मियों ने मिलकर फाल्ट को ठीक करने कवायद शुरू की, मगर इसमें भी काफी समय लग गया। इससे अस्पताल में दिनभर की ओपीडी के दौरान बिजली गुल रही। ऐसे में मरीजों को डॉक्टरों का परामर्श ही मिल पाया। जबकि उनकी जांच का कार्य बिजली न होने के कारण प्रभावित रहा। लैब, एक्स-रे, ओटी, लिफ्ट के अलावा अन्य बिजली से संबंधित कामकाज दिनभर ठप सा दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोग अस्पताल की लचर व्यवस्थाओं को लेकर सवाल उठाते रहे। शनिवार को इलाज के लिए आये ईश्वर, कमल, सुधीर, प्रदीप, गीता, मोनिका, सुमित्रा, कृष्णा, बिमला, कविता के अलावा कई अन्य ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग को अस्पताल में बेहतर सुविधाओं के लिए हर हाल में जनरेटर की व्यवस्था करनी चाहिए। ताकि बिजली गुल होने की स्थिति में उससे काम चलाया जा सके। उन्होंने कहा कि शनिवार को घंटों इंतजार के बाद भी बिजली नहीं आई तो मरीजों को बगैर जांच या फिर प्राइवेट सेंटरों पर जाकर एक्स-रे और अन्य टेस्ट कराने पडे़। जिससे उन पर आर्थिक बोझ भी पड़ा। दोपहर बाद बिजली आपूर्ति बहाल हुई तो लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed