{"_id":"5a3576884f1c1b6a118b832c","slug":"21513453192-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूरिया खाद को लेकर किसानों में मारामारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूरिया खाद को लेकर किसानों में मारामारी
Updated Sun, 17 Dec 2017 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूरिया खाद नहीं मिलने पर किसानों ने जताया रोष
चरखी दादरी ।
बाढड़ा। क्षेत्र के किसानों को यूरिया खाद के लिए घंटों लाइनों में खड़ा होना पड़ रहा है। समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों में काफी रोष बना हुआ है। किसानों ने बताया कि सीजन के समय सरकार के पास यूरिया खाद की कमी होने से लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। शनिवार को किसानों की भीड़ बढने पर अधिकारियों को पुलिस तक बुलानी पड़ी।
किसान राजेश, मुकेश,सतवीर, रामसिंह, प्रकाश, जयसिंह, अशोक, रमेश, संदीप व मांगेराम ने बताया कि खाद को लेकर सर्दी के समय में सुबह सात बजे कार्यालय पहुंचना पड़ता है लेकिन फिर भी खाद नहीं मिलती । किसानों ने बताया कि समय पर गेहूं व सरसों की फसल में खाद नहीं डाली गई तो उनकी फसल खराब हो जाएगी। इस दौरान खाद के लिए किसानों की लंबी लाइन लगी रही। बाद में अधिकारियों को मौके पर पुलिस बुलानी पड़ी तब जाकर खाद का वितरण हो सका। इन किसानों ने बताया कि सरकार किसानों की इस समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है । हर साल किसानों को खाद के लिए परेशानी झेलनी पड़ती है।