फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   600 मीटर रेस में प्रगति व ऊंची कूद में सूरज ने बाजी मारी

600 मीटर रेस में प्रगति व ऊंची कूद में सूरज ने बाजी मारी

Wed, 18 Oct 2017 01:30 AM IST
Updated Wed, 18 Oct 2017 01:30 AM IST
विज्ञापन
600 मीटर रेस में प्रगति व ऊंची कूद  में सूरज ने बाजी मारी
600 मीटर दौड़ में प्रगति ने बाजी मारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी। गांव समसपुर में आयोजित जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 600 मीटर लड़कियों के अंडर-14 में प्रगति प्रथम, अंजलि द्वितीय व अंजू तृतीय स्थान पर रही। ऊंची कूद में लड़कों के अंडर-14 आयु वर्ग में सूरज प्रथम, रवि द्वितीय, विपिन तृतीय रहा।
जिला एथलेटिक्स संघ प्रधान राजकुमार सनसनवाल व सचिव राजेश फौगाट ने बताया कि प्रतियोगिता में करीब 450 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला खेल अधिकारी राजवीर सिंह ने किया। इस मौके पर चरण सिंह राठी, वजीर सिंह फौगाट चीफ कोच एथलेटिक्स इंडिया, अजय कुमार अंतर्राष्ट्रीय एथलीट ,राकेश कुमार, मुकेश कुमार, कोच देवेंद्र डबास, कृष्ण मौजूद रहे। इस दौरान एथलेटिक्स संघ की ओर से शॉटपुट खिलाड़ी दीपेंद्र ढबास व बेस्ट एथलीट पूजा को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

100 मीटर लड़के अंडर-14 आयु वर्ग में दीपक लांबा प्रथम, मोहित द्वितीय, अक्षय तृतीय स्थान पर रहा। 100 मीटर लड़कियों के वर्ग में अंडर-14 आयुवर्ग में पायल प्रथम, मीनू द्वितीय व प्रियंका तृतीय स्थान पर रही। 600 मीटर लड़कों के अंडर-14 आयु वर्ग में विकास प्रथम, हर्ष द्वितीय, लक्ष्य तृतीय स्थान पर रहा। 600 मीटर लड़कियों के अंडर-14 आयु वर्ग में प्रगति प्रथम, अंजलि द्वितीय व अंजू तृतीय स्थान पर रही। ऊंची कूद में लड़कों के अंडर-14 आयु वर्ग में सूरज प्रथम, रवि द्वितीय, विपिन तृतीय रहा। ऊंची कूद में लड़कियों के अंडर-14 आयु वर्ग में जोनिका प्रथम, हीना द्वितीय, आशा तीसरे स्थान पर रही। शॉटपुट खेल में लड़कों के अंडर-14 आयु वर्ग में रोहित प्रथम, सौरव द्वितीय, नीतिन तृतीय, शॉटपुट खेल लड़कियों के वर्ग में अंडर-14 आयु वर्ग में संजू प्रथम, ईशा द्वितीय, साक्षी तृतीय, 100 मीटर दौड़ अंडर-16 आयु वर्ग में लड़कों के वर्ग में सचिन प्रथम, प्रवीन द्वितीय, हितेश तृतीय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

100 मीटर दौड़ अंडर-16 आयु वर्ग लड़कियों के वर्ग में शबनम प्रथम, प्रीति द्वितीय, मुस्कान तृतीय रही। 200 मीटर दौड़ अंडर-16 आुयवर्ग लड़कों के वर्ग में सुमित प्रथम, नवीन द्वितीय, राजेश तृतीय रहा। 200 मीटर दौड़ अंडर-16 आयु वर्ग लड़कियों के वर्ग में आशा प्रथम, अंतरिमा द्वितीय, सोनिका तृतीय स्थान पर रही।
400 मीटर दौड़ अंडर-16 लड़कों के वर्ग में सचिन प्रथम, दिपेश द्वितीय, साहिल तृतीय, 400 मीटर दौड़ अंडर-16 लड़कियों के वर्ग में आरती प्रथम, मंजू द्वितीय, प्रगति तृतीय, 1000 मीटर दौड़ अंडर-16 आयुवर्ग लड़कों के वर्ग में प्रवीन प्रथम, सचिन द्वितीय, रोहित तृतीय स्थान पर रहा।

लांग जंप अंडर-16 लड़कों के वर्ग में नीरज प्रथम, राहुल द्वितीय, राहुल तृतीय, लड़कियों के वर्ग में मंजू प्रथम, ज्योति द्वितीय, मुस्कान तृतीय, शॉटपुट खेल में अंडर-16 आयु वर्ग में लड़कों में सक्षम प्रथम, अमित द्वितीय, विकास तृतीय, शॉटपुट अंडर-16 लड़कियों के वर्ग में पूजा प्रथम, शिक्षा द्वितीय, ज्योति तृतीय रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed