फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   ‘विद्यार्थियों और स्टाफ पर नजर रखने के लिए विशेष टीमें बनाएं’

‘विद्यार्थियों और स्टाफ पर नजर रखने के लिए विशेष टीमें बनाएं’

Thu, 14 Sep 2017 12:59 AM IST
Updated Thu, 14 Sep 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
‘विद्यार्थियों और स्टाफ पर नजर रखने के लिए विशेष टीमें बनाएं’
‘विद्यार्थियों और स्टाफ पर नजर रखने के लिए विशेष टीमें बनाएं’
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
प्रत्येक विद्यालय में एक ऐसी टीम बनाई जाए जो छात्र-छात्राओं के साथ-साथ स्कूल स्टाफ की गतिविधियों पर भी निगाह रखें। जरा सा भी कहीं संदेह नजर आता है तो उस व्यक्ति के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाए। बुधवार को केएन वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए जिलास्तरीय बैठक में एडीसी अजय सिंह तोमर ने दिशा-निर्देश जारी किए। अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि स्कूलों में सीसीटीवी कैमरे हमेशा चालू हालत में होने चाहिए। स्कूल बस के चालक व परिचालक का पुलिस रिकार्ड से सत्यापन होना चाहिए। साथ ही स्कूल प्राचार्य यह सुनिश्चित करें कि कक्षा के कमरों और बच्चों के शौचालयों में गैर शिक्षण कर्मचारी प्रवेश न करे। बच्चों से समय-समय पर उनकी परेशानियों के बारे में बातचीत करनी चाहिए।

एडीसी ने कहा कि राजकीय और निजी विद्यालयों में विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए स्कूल प्रबंधन समितियां विशेष टीमों का गठन करें। इस टीम में शिक्षक, अभिभावक और वरिष्ठ छात्र-छात्राओं को शामिल किया जाए। इसमें राजकीय और निजी विद्यालयों के 100 से अधिक प्राचार्य और स्कूल संचालकों ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि किसी भी स्कूल में विद्यार्थी के साथ अपराध की घटना होना सबसे अधिक चिंतनीय विषय है। अभिभावक अपने बच्चों को इस विश्वास के साथ विद्यालय में भेजते हैं कि वह छुट्टी के बाद सुरक्षित घर लौटकर आएगा। इस विश्वास को कायम रखना स्कूल प्रबंधन की जिम्मेदारी है। जिलास्तरीय बैठक में खंड शिक्षा अधिकारी जयप्रकाश सभ्रवाल, बीईईओ कपूर सिंह राणा, पूर्व डीईओ जगजीत सिंह साहू, केएन स्कूल निदेशक प्रीतम सिंह, अजीत फौगाट मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed