फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   किसान बेसहारा नहीं, कांग्रेस मजबूती से देगी साथ: मान

किसान बेसहारा नहीं, कांग्रेस मजबूती से देगी साथ: मान

Wed, 13 Sep 2017 01:06 AM IST
Updated Wed, 13 Sep 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
किसान बेसहारा नहीं, कांग्रेस मजबूती से देगी साथ: मान
किसान बेसहारा नहीं, कांग्रेस मजबूती से देगी साथ: मान
विज्ञापन

चरखी दादरी। मकड़ानी के किसानों की जमीन के नीलामी नोटिस निकालने के खिलाफ प्रदेश के पूर्व मुख्य संसदीय सचिव और कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता रण सिंह मान की अगुवाई में किसानों ने शहर में नारेबाजी कर मुख्यमंत्री के नाम जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। रण सिंह मान ने कहा कि आज खेती घाटे का सौदा बन गई है। किसान इस स्थिति में नहीं है कि वे बैंक का कर्ज भर पाएं। इसलिए किसान के कर्जे माफ होने चाहिए। किसानों ने अपने ज्ञापन में किसानों की जमीन की नीलामी रद्द करने की मांग करते हुए कहा कि जिले के अधिकतर गांवों में कपास की फसल बर्बाद हो गई है। इसकी तुरंत प्रभाव से स्पेशल गिरदावरी करवाने के साथ तीस हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा दिया जाए। उन्होंने कहा कि लावारिस पशु फसल बर्बाद कर किसान की मेहनत पर पानी फेरकर आर्थिक नुकसान पहुंचा रहे हैं। सरकार को इनका भी प्रबंध करना चाहिए। इससे पूर्व रण सिंह मान ने कहा कि प्रदेश भर में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा किसान मजदूर पंचायत आयोजित कर रहे हैं और उनकी सफलता देख लोग उनसे जुड़ रहे हैं। इसी कड़ी में 17 सितंबर को दादरी की नई अनाज मंडी में भी किसान मजदूर पंचायत होगी जिसमें किसानों के साथ अन्य मुद्दों को प्रमुखता से उठा भाजपा सरकार के खिलाफ निर्णायक संघर्ष का एलान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में किसानों से वायदा किया था कि वो ना केवल स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू कर किसान को उसकी फसल की लागत का 50 प्रतिशत लाभ देंगे और एक इंच जमीन कुर्क नहीं होने देंगे पर सत्ता के नशे में सब भूल गए हैं। इस मौके पर राजू मान, लीलाराम फौगाट समसपुर, जगराम मान, पूर्व सरपंच ओमप्रकाश आदमपुर, पूर्व सरपंच अत्तर बलाली, राजबीर शास्त्री, शशिपाल चिड़िया, पूर्व चेयरमैन धर्मपाल महराना, पूर्व सरपंच सीताराम शर्मा, पूर्व सरपंच महेंद्र पिचोपा, पूर्व सरपंच सहीराम यादव, पूर्व सरपंच रामवतार दाढ़ी, पूर्व सरपंच राजेन्द्र गोकल, सोमबीर मकड़ानी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed