फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   बौन्दकलां फीडर में दो रातों से बिजली गुल

बौन्दकलां फीडर में दो रातों से बिजली गुल

Thu, 03 Aug 2017 12:59 AM IST
Updated Thu, 03 Aug 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
बौन्दकलां फीडर में दो रातों से बिजली गुल
बौंदकलां फीडर के तीन गांवों में दो दिन से रात को बिजली गुल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बौंदकलां।
33 केवीए सब पावर स्टेशन सांजरवास के अधीन आने वाले बौंदकलां फीडर के तीन गांवों में लगातार दो रातों से बिजली गुल होने से ग्रामीणों को रात मच्छरों और गर्मी के बीच गुजारनी पड़ रही है। रातभर गुल बिजली सप्लाई सुबह बहाल हो जाती है। सोमवार रात गांव बौंदकलां, बौंदखुर्द और रणकोली में 12 बजे के बाद अचानक बिजली गुल हो गई। इसके चलते तीनों गांव रातभर अंधेरे में डूबे रहे। मंगलवार दोपहर साढ़े 12 बजे ही इन गांवों की बिजली आपूर्ति बहाल हो पाई। वहीं, मंगलवार रात करीब नौ बजे इन गांवों की बिजली सप्लाई फिर से गुल हो गई जोकि बुधवार सुबह पौने सात बजे सुचारु हो पाई। ग्रामीणों ने निगम अधिकारियों पर जान-बूझकर इतने लंबे पावर कट लगाने के आरोप लगाए हैं। वहीं इस बारे में जेई प्रवीण कुमार ने बताया कि सोमवार रात बाबा चांदूदास के पास डिस्क पंक्चर हो गई थी जिसे मंगलवार दोपहर तक ठीक किया जा सका। मंगलवार रात भी एक जगह से जंपर उड़ गया था। जिससे 11 हजार केवी की लाइन को रात में सुचारु नहीं किया जा सका जिसे बुधवार सुबह ठीक करवा दिया गया था। पावर कट जान-बूझकर नहीं बल्कि मजबूरीवश लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed