फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   हरियाणा आगमन पर शाह का बहादुरगढ़ में हुआ भव्य अभिनंदन

हरियाणा आगमन पर शाह का बहादुरगढ़ में हुआ भव्य अभिनंदन

Thu, 03 Aug 2017 12:51 AM IST
Updated Thu, 03 Aug 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा आगमन पर शाह का बहादुरगढ़ में हुआ भव्य अभिनंदन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का बुधवार की सुबह बहादुरगढ़ में भव्य स्वागत हुआ। शाह अपने तीन दिवसीय हरियाणा प्रवास के लिए नई दिल्ली से रोहतक जा रहे थे। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपने मंत्रिमण्डल के सहयोगियों के साथ बहादुरगढ़ पहुंचकर राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया।

कृषि मंत्री के नेतृत्व में हुआ बादली मोड़ पर स्वागत
हरियाणा के कृषि, ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ के नेतृत्व में बादली विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का स्वागत किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का फूलमाला व गुलदस्ते भेंट कर स्वागत किया। कृषि मंत्री ने किसानों, पहलवानों, जवानों की धरती हरियाणा में शक्ति की प्रतीक गदा राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेंट की। इस अवसर पर हरियाणवी वेशभूषा में मंगल गीत भी गाए और केसरिया रंग के गुब्बारे भी आसमान में छोड़े गए।
विज्ञापन


विधायक ने किया बैंडबाजों के साथ स्वागत
भाजपा विधायक नरेश कौशिक के नेतृत्व में बहादुरगढ़ हल्के के कार्यकर्ताओं ने बाईपास पर सेक्टर 9 मोड़ के पास राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने बैंड-बाजा, बैगपाइपर बैंड व घोड़ी नृत्य के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष का अभिनंदन किया। स्वागत के लिए बनाए गए मंच पर पहुंच शाह ने हाथ हिलाकर कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया। शिक्षा मंत्री राम बिलास शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला तथा विधायक नरेश कौशिक ने अमित शाह को हरियाणवी सम्मान का प्रतीक पगड़ी भी बांधी। विधायक कौशिक ने गदा भेंटकर राष्ट्रीय अध्यक्ष का हलके की ओर से सम्मान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोहद में कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे शाह
बेरी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेता विक्रम कादियान के नेतृत्व में गांव रोहद के पास राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया। स्वागत को आए कार्यकर्ताओं को देख अमित शाह अपनी गाड़ी से उतरे और लोगों के बीच पहुंच गए। इस दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल सहित अन्य मंत्री भी उनके साथ रहे। हरियाणवी वेशभूषा में आई भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक रीति रिवाज के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष का अभिनंदन किया। प्रशासन की ओर से रोहतक रेंज के आईजी नवदीप सिंह विर्क, प्रवर पुलिस अधीक्षक बी. सतीश बालन, कार्यवाहक उपायुक्त आमना तस्नीम, एसडीएम बहादुरगढ़ जगनिवास, एसडीएम झज्जर प्रदीप कौशिक, एसडीएम बेरी संजय राय सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed