फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   2138 applications for 1200 seats in Nehru College

Jhajjar-Bahadurgarh News: नेहरू कॉलेज में 1200 सीटों के लिए 2138 आवेदन

Tue, 02 Jul 2024 06:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 02 Jul 2024 06:06 AM IST
विज्ञापन
2138 applications for 1200 seats in Nehru College
झज्जर में स्थित राजकीय स्नाकोतर नेहरु महाविद्यालय।
झज्जर। कॉलेजों में दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि बीत गई है। शहर के राजकीय नेहरू कॉलेज में कुल 1200 सीटें हैं, जिनके लिए 2138 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। सबसे ज्यादा आवेदन बीए और बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन के लिए आए हैं जबकि बीएससी फिजिकल साइंस और बीएससी गणित के लिए सीटों से भी कम आवेदन आए हैं।
विज्ञापन

राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय, झज्जर के मीडिया प्रभारी डॉ. अमित भारद्वाज ने बताया कि नेहरू कॉलेज में सात स्नातक स्तरीय पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं। इन कक्षाओं की 1200 सीटों पर दाखिले के लिए अब तक 2138 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें बीए की 480 सीटों के लिए 1118, बीएससी फिजिकल साइंस की 300 सीटों के लिए 225, बीएससी लाइफ साइंस की 80 सीटों के लिए 147, बीकॉम की 140 सीटों के लिए 154, बीबीए की 80 सीटों के लिए 136, बीसीए की 80 सीटों के लिए 327 और बीएससी गणित की 40 सीटों के लिए 31 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन

प्रमाण पत्रों की ऑनलाइन वेरिफिकेशन का काम 2 जुलाई तक होगा। इसके बाद पहली प्रोविजनल मेरिट लिस्ट 4 जुलाई को जारी होगी जबकि फाइनल मेरिट लिस्ट 5 जुलाई को जारी होगी। इस लिस्ट में जिन विद्यार्थियों का नाम आएगा, वे 5 से 9 जुलाई तक फीस भर सकेंगे। दूसरी प्रोविजनल मेरिट लिस्ट 10 जुलाई को जारी होगी जबकि फाइनल लिस्ट 11 जुलाई को आयेगी। इस लिस्ट में जिन विद्यार्थियों का नाम आएगा, वे 11 से 13 जुलाई तक फीस भर सकेंगे। पहली और दूसरी मेरिट लिस्ट के बाद बची खाली सीटों को भरने के लिए ओपन काउंसलिंग 16 जुलाई से शुरू होगी जबकि नए आवेदनों के लिए एडमिशन पोर्टल 17 जुलाई से खुलेगा और 23 जुलाई तक 100 रुपये लेट फीस के साथ दाखिले होंगे। इसके बाद 24 जुलाई से 30 जुलाई तक 100 रुपये लेट फीस के अलावा 100 रुपये प्रतिदिन अतिरिक्त शुल्क लगेगा। कक्षाएं दूसरी मेरिट लिस्ट के दाखिले होने के बाद शुरू होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed