{"_id":"630140152b4b9a7e561efacc","slug":"21-infected-patients-of-corona-found-jhjhar-news-rtk6555611155","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में कोरोना के 21 नए संक्रमित मरीज मिले,तीन को मिली छुट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में कोरोना के 21 नए संक्रमित मरीज मिले,तीन को मिली छुट्टी
विज्ञापन
झज्जर। कोरोना संक्रमण जिले में तेजी से फैल रहा है। स्वास्थ्य विभाग के शनिवार के आंकड़ों को देखा जाए तो जिले में 21 मरीज कोरोना संक्रमित मिले हैं जबकि तीन मरीजों को छुट्टी देने के बाद भी कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 86 पहुंच गई है। 71 लोगों को होम आइसोलेशन में इलाज मुहैया कराया जा रहा है। इसके अलावा कोरोना के दो सरकारी अस्पताल में व 13 निजी अस्पताल में इलाज करवा रहे हैं। कोरोना के अलावा शहर के सामान्य अस्पताल में इस समय वायरल बुखार व खांसी, जुकाम के मरीजों अच्छी खासी वृद्धि हो रही है। शहर सामान्य अस्पताल की बात की जाए तो यहां पर हर रोज आने वाले मरीजों में से करीब 50 प्रतिशत मरीज वायरल बुखार, खांसी व जुकाम के मरीज आ रहे हैं। सामान्य अस्पताल की ओपीडी में हर रोज करीब 1000 से 1150 नए व पुराने मरीज इलाज के लिए आ रहे हैं।
- वर्जन
कोरोना के मरीजों में बढ़ोतरी हो रही है जिला वासियों को सावधानी बरतने की आवश्यकता है। इस बीमारी को हल्के में न ले। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में जाने से बचे ताकि संक्रमण न फैल सके।
- डॉ ब्रह्मदीप, सिविल सर्जन, झज्जर।
विज्ञापन
- वर्जन
कोरोना के मरीजों में बढ़ोतरी हो रही है जिला वासियों को सावधानी बरतने की आवश्यकता है। इस बीमारी को हल्के में न ले। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में जाने से बचे ताकि संक्रमण न फैल सके।
विज्ञापन
- डॉ ब्रह्मदीप, सिविल सर्जन, झज्जर।