फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   शराब ठेकों की पिछले साल की बिक्री रिपोर्ट से मौजूदा का मिलान करें अधिकारी: उपायुक्त

शराब ठेकों की पिछले साल की बिक्री रिपोर्ट से मौजूदा का मिलान करें अधिकारी: उपायुक्त

Wed, 03 Apr 2019 01:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
शराब ठेकों की पिछले साल की बिक्री रिपोर्ट से मौजूदा का मिलान करें अधिकारी: उपायुक्त
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। जिला के सभी शराब ठेकों पर प्रशासन की कड़ी नजर है और ठेकों सहित शराब बिक्री व सप्लाई पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। अगर जिला में अवैध तरीके से शराब की बिक्री या सप्लाई की जाती है तो दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मंगलवार को चुनाव खर्च को लेकर आयोजित बैठक में उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजय सिंह तोमर ने यह बात कही।

उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान अवैध रूप से शराब की सप्लाई और बिक्री होने की संभावना रहती है। इस पर एफएसटी और एसएसटी को कड़ी नजर रखनी है। उन्होंने कहा कि डीईटीसी जिला के सभी ठेकों की पिछले साल की बिक्री रिपोर्ट मंगवाएं और वर्तमान बिक्री के साथ मिलान करें। अगर ज्यादा अंतर मिलता है तो तुरंत कार्यवाही की जाए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने डीईटीसी को निर्देश दिए कि वे जिला में सप्लाई करने वाले सभी एल वन संचालकों को बता दें कि वे दो दिन पहले हर सप्लाई की जानकारी जिला प्रशासन को दें। अगर बिना जानकारी एवं अवैध तरीके से कोई शराब सप्लाई करता मिलता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि इसकी पूरी जानकारी जिला में गठित सभी एफएसटी और एसएसटी टिमों को भी दी जाए। बैठक में एसडीएम सतबीर सिंह कुंडु, नगराधीश एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी डा. वीरेंद्र सिंह, बाढड़ा के एआरओ प्रमोद चहल, डीईटीसी एल एन खैरों व चुनाव तहसीलदार जेसी मेहता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed