फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   सीवर ओवरफ्लो से परेशान लोगों में आक्रोश, नारेबाजी कर जताया रोष

सीवर ओवरफ्लो से परेशान लोगों में आक्रोश, नारेबाजी कर जताया रोष

Mon, 25 Mar 2019 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
सीवर ओवरफ्लो से परेशान लोगों में आक्रोश, नारेबाजी कर जताया रोष
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। वार्ड-21 की हरी नगर कॉलोनी में सीवर ओवरफ्लो से लोग बेहद परेशान हैं। समस्या का समाधान न होने से लोगों में विभाग के प्रति आक्रोश है। रविवार को विभागीय कार्यप्रणाली से खफा लोगों ने नारेबाजी के साथ अपना रोष जाहिर किया है। लोगों का आरोप है कि विभागीय अधिकारियों को शिकायत करने के बाद भी समस्या से निजात नहीं मिल पा रही। इन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो वो कड़े कदम उठाने को विवश होंगे। लोगों का कहना है कि कुछ मीटर की दूरी में ही कॉलोनी में दो जगह सीवर ओवरफ्लो की समस्या बनी हुई है। लोगों का कहना है कि सीवर का दूषित पानी घरों के सामने जमा होने से बच्चे बीमार हो रहे हैं। इसके अलावा घरों में रहना भी दूभर हो गया है। सुशीला, मनोज, जयदीप, विनोद, राकेश, सुरेंद्र, धर्मेंद्र और दयानंद ने बताया कि पिछले दो माह से कॉलोनी में सीवर ओवरफ्लो की समस्या बनी हुई है। गली में जमा दूषित पानी के कारण बीमारी फैलने का अंदेशा बना हुआ है। इनका का कहना है कि इस समस्या से जनस्वास्थ्य विभाग को कई बार अवगत करवा चुके हैं लेकिन सीवर समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। कालोनीवासियों का कहना है कि वार्ड पार्षद और जन स्वास्थ्य विभाग के जेई भी मौका देख चुके हैं लेकिन समाधान की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। सीवर व्यवस्था ब्लॉक होने से यहां रहना भी मुश्किल हो रहा है। सीवर का पानी ओवरफ्लो कर गलियों में जमा रहता है जिसके चलते आवागमन में आमजन को भी परेशानियां होती हैं। लोगों का कहना है कि मेन लाइन में सीवर के दूषित पानी की निकासी न होने से ओवरफ्लो होकर पानी गलियों में जमा रहता है। लोगों ने बताया कि वो दुर्गंधमय माहौल में रहने को विवश हैं। लोगों का कहना है कि अगर जल्द ही विभाग ने इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया तो वे कड़े कदम उठाने को विवश होंगे।

लोग बोले: शिकायत कर चुके फिर भी विभाग नहीं दे रहा ध्यान
गली में दूषित पानी जमा होने से लोगों को काफी दिक्कतें आ रही हैं। कई बार विभागीय अधिकारियों को अवगत करवा चुके हैं लेकिन समस्या की ओर ध्यान
नहीं दिया जा रहा। - सुनील सुहाग

दो माह से सीवर ओवरफ्लो की समस्या बनी हुई है और इसके चलते लोग काफी परेशान हैं। शिकायत के बाद भी विभाग ने समाधान नहीं किया है और लोग नरकीय जीवन जी रहे हैं। - सोनू देवी
विज्ञापन


सीवर ओवरफ्लो की समस्या से लोग बेहद परेशान हैं। कई बार जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से मिल चुके हैं लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ और समस्या
जस की तस है। - कमला देवी

सीवर लाइन की नियमित सफाई नहीं की जाती और इसके चलते लाइन ब्लॉक पड़ी है। सीवर का पानी ओवरफ्लो कर घरों के सामने जमा है लेकिन विभाग समस्या को नजरअंदाज कर रहा है। - शमशेर सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन



इस समस्या से जनस्वास्थ्य विभाग को कई बार अवगत करवा चुके हैं लेकिन सीवर समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। पिछले लंबे समय से सीवर ओवरफ्लो की समस्या बनी हुई है। - रोहित, पार्षद


वार्ड 21 में सीवर ओवरफ्लो करने की हमें शिकायत मिली है। जल्द ही विभाग सीवर ब्लॉकेज खुलवाकर समस्या का स्थायी समाधान कर दिया जएगा ।
समुंद्र सिंह, जेई जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed