फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   पेड़ की जड़ के साथ से हुआ रिसाव, टूटी छारा माईनर, सौ एकड़ गेंहू की फसल डूबी

पेड़ की जड़ के साथ से हुआ रिसाव, टूटी छारा माईनर, सौ एकड़ गेंहू की फसल डूबी

Tue, 12 Feb 2019 01:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 12 Feb 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
पेड़ की जड़ के साथ से हुआ रिसाव, टूटी छारा माईनर, सौ एकड़ गेंहू की फसल डूबी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बेरी। लकड़ियां गांव के पास खेतों से गुजर रही छारा माईनर पेड़ की जड़ के साथ से पानी का रिसाव होने के कारण टूट गई है। जिससे लगकड़ियां गांव के दर्जनों किसानों की करीब 100 एकड़ गेहूं की फसल जलमग्न हो गई है। पानी के बहाव के कारण नहर में करीब 25 फुट तक कटाव बना हुआ है। किसानों को सुबह उस समय नहर टूटने की जानकारी मिली जब वे खेतों में घूमने के लिए गए और खेत पूरी तरह से जलमग्न मिले। किसानों ने इसकी सूचना सिंचाई विभाग के अधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही नहर में पानी की सप्लाई बंद करवा दी गई। सिंचाई विभाग की तरफ से रविवार की शाम को ही नहर में पानी छोड़ा गया था। जिस समय नहर टूटी उस समय इसमें करीब 100 क्यूसिक पानी चल रहा था। सिंचाई विभाग रोहतक के अधिकारी अपनी टीम व मशीन के साथ मौके पर पहुंचे और टूटी हुई नहर को ठीक कराने का कार्य शुरू किया गया। अधिकारियों का कहना है कि रात को ही टूटी हुई नहर को ठीक कर उसमें सुबह तक पानी चला दिया जाएगा।

क्या कहते हैं किसान
किसान सीलक राम ने बताया कि माईनर में कई दिनों से पानी नहीं था और रविवार को देर शाम को पानी आया। सोमवार को जब सुबह देखा तो खेतों में पानी भरा हुआ था। माईनर टूटने से किसानों की कई एकड़ फसल डूब गई। देर शाम तक विभाग के अधिकारी माईनर को ठीक करने में लगे हुए थे, जिससे फिर से किसानों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन


नहर में रिसाव होने से कई बार टूट चुकी है माईनर
सोमवार को सुबह गांव लकड़ियां के पास से गुजर रही छारा माईनर के टूटने से गांव के किसान सीलक राम के अलावा गांव गोच्छी के किसान ढिल्लु, लीलू, सुरेश, जयकरण, अशोक की फसल भी डूब गई। किसानों ने बताया कि छारा माईनर काफी पुरानी है। इसके बैंक भी कमजोर हो चुके हैं। जिसके कारण नहर में रिसाव होने की वजह से यह कई बार टूट चुकी है। पिछले साल भी धौड़ गांव के पास यह माईनर टूट गई थी। उस समय धौड़ व दुजाना गांव के किसानों की गेहूं की पकी हुई और कटी फसल भी पानी में डूब गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहर के बैंक कमजोर हो चुके हैं। पेड़ की जड़ के साथ से पानी का रिसाव होने के कारण नहर में कटाव बन गया। शेरिया-गोच्छी व धांधलान लिंक ड्रेन के माध्यम से किसानों के खेतों से पानी निकाला जा रहा है। नहर को रात को ठीक कर उसमें पानी चला दिया जाएगा।
- राहुल गिल, एसडीओ, सिंचाई विभाग रोहतक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed