फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   लोकल और लंबे रूटों की 24 ट्रिप की मिस, दो से तीन घंटे तक बसों के लिए करना पड़ा इंतजार

लोकल और लंबे रूटों की 24 ट्रिप की मिस, दो से तीन घंटे तक बसों के लिए करना पड़ा इंतजार

Tue, 27 Nov 2018 12:53 AM IST
Updated Tue, 27 Nov 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
लोकल और लंबे रूटों की 24 ट्रिप की मिस, दो से तीन घंटे तक बसों के लिए करना पड़ा इंतजार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। चालक और परिचालकों का ओवरटाइम बंद होने की वजह से बसों की व्यवस्था पटरी पर नहीं लौट पा रही है। लोगों को दिनभर दो से तीन घंटे बसों का इंतजार करने में बिताने पड़ रहे हैं। अब यात्रियों को आवागमन में भारी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। डिपो अधिकारियों ने मौजूदा चालक-परिचालकों की संख्या और बसों के अनुपात में नया टाइमटेबल बना रखा है। इस नए टाइमटेेबल में करीब 24 से ज्यादा बसों की ट्रिप कम होने से बसों के लिए लोगों को दो से तीन घंटे इंतजार करना पड़ रहा है। लोगों ने सरकार से रोडवेज बस की सेवा में सुधार और विस्तार करने की मांग की है।
यात्रियों का कहना है कि अगर चालक और परिचालकों की कमी है तो सरकार इनकी नई भर्ती करें ताकि जनता को परेशानी नहीं होने पाए। इन लोगों का कहना है कि प्राइवेट बसों में सभी प्रकार के बस पास मान्य नहीं होने से खासकर वरिष्ठ नागरिक, छात्र, विकलांग आदि विभिन्न श्रेणियों के बस पास धारकों को और भी ज्यादा कठिनाई झेलनी पड़ रही है। वहीं, नए आदेश जारी होने के बाद से ही डिपो के राजस्व में 33 फीसदी की कमी आई है। पहले जहां रोडवेज की प्रतिदिन कमाई 10 लाख थी तो अब यह आंकड़ा सिमटकर सात लाख पर आ पहुंचा है। पिछले करीब एक सप्ताह से सात लाख के आसपास ही रोडवेज को आमदनी हो रही है। नए फार्मूले से जहां विभाग का राजस्व घटा है तो डिपो से प्रतिदिन सफर करने वाले 40 हजार यात्रियों की परेशानियों में काफी इजाफा हुआ है।
विज्ञापन


यात्री बोले: घंटों से कर रहे इंतजार, इंतजाम में सुधार करे सरकार
मैंने भिवानी से कनीना जाना था लेकिन दादरी बस स्टैंड पर बसें नहीं मिलने से परेशान रहा। करीब दो घंटे बसों का इंतजार करना पड़ा। सरकार को बस सेवा में सुधार करना चाहिए। सरकार के नए आदेश यात्रियों के लिए परेशानियां खड़ी कर रहे हैं। - राजेश गर्ग, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन


सेना भर्ती में शामिल होने के लिए अहमदाबाद जाना था। उसने रोहतक से ट्रेन पकड़नी है लेकिन दादरी बस स्टैंड पर बसें नहीं मिलने से उसे काफी देरी हो चुकी है। दो घंटे तक रोहतक के लिए बस नहीं मिली। बसों की व्यवस्था में सुधार करना चाहिए। - विकास, महराणा

महेंद्रगढ़ जाने के लिए भिवानी से चलकर दादरी पहुंचा। दादरी से उसने महेंद्रगढ़ को जाने वाली बस में सवार होना था लेकिन डेढ़ घंटे तक बस नहीं मिली जिससे उसे बेहद परेशानी बनी रही। सरकार को बसों की संख्या बढ़ानी चाहिए ताकि लोग परेशान न हों। - जगबीर, भिवानी


मनहेरू से चलकर वह दादरी बस स्टैंड पहुंचा उसे झज्जर जाना था लेकिन इस रूट पर बसों के लिए उसे करीब दो घंटे तक इंतजार करना पड़ा। इससे समय की ज्यादा बर्बादी हुई। बसों के अभाव में लोग बेहद परेशानी में हैं। - लक्ष्मीनारायण, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed