फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   फिर टूटी बहादुरगढ़ वाटर चैनल, देवीलाल पार्क में भरा पानी

फिर टूटी बहादुरगढ़ वाटर चैनल, देवीलाल पार्क में भरा पानी

Mon, 11 Jun 2018 02:08 AM IST
Updated Mon, 11 Jun 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
फिर टूटी बहादुरगढ़ वाटर चैनल, देवीलाल पार्क में भरा पानी
फिर टूटी बहादुरगढ़ वाटर चैनल, देवीलाल पार्क में भरा पानी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़।
जनस्वास्थ्य विभाग और हुडा के जलघरों को पानी उपलब्ध कराने वाली बहादुरगढ़ वाटर सर्विस चैनल शनिवार की रात को फिर से टूट गई। नहर टूटने से साथ लगते देवीलाल पार्क में काफी पानी बह गया। पार्क ने झील का रूप ले लिया। रविवार की दोपहर तक मरम्मत कार्य पूरा हो पाया।
बहादुरगढ़ वाटर सर्विस चैनल पर दो लाख से अधिक लोगों की प्यास बुझाने की जिम्मेवारी है। इस नहर का निर्माण जनस्वास्थ्य विभाग और हुडा के जलघरों को पानी उपलब्ध कराने के लिए 1995 में हुआ था। गांव आसौदा से बहादुरगढ़ तक यह नहर पक्की कराई गई थी। 23 साल पुरानी हो जाने के कारण अब इसकी हालत खराब हो गई है। नहर की दीवार कमजोर हो चुकी है। कई स्थानों पर तो हालत बिलकुल खस्ता हो चुकी है। देवीलाल पार्क के आसपास इस नहर की हालत ज्यादा खराब है। पिछले वर्ष 8 बार यह नहर टूटी थी। इस बार भी कई बार टूट चुकी है। अब शनिवार की रात को फिर से देवीलाल पार्क के पास टूट गई। दरअसल, नहर में शनिवार की देर शाम को पानी बढ़ा दिया गया था। नहर पानी का दबाव नहीं झेल पाई और टूट गई। दीवार टूटने से सारा पानी पार्क के अंदर भर गया। किसी ने सूचना दी तो नहरी विभाग ने पानी की सप्लाई रोकी। कर्मचारी मरम्मत कार्य में लग गए। रविवार दोपहर तक काम पूरा हो पाया। वहीं, जलभराव के कारण पार्क ने झील सा रूप ले लिया। कई छोटे पौधे ढह गए। पार्क में लोग भ्रमण नहीं कर पाए।
विज्ञापन

पुनर्निर्माण की सख्त जरूरत
उधर, नहरी विभाग के एसअई परमजीत सिहाग ने कहा कि नहर लगभग डैमेज हो चुकी है। इसके पुनर्निर्माण की जरूरत है। पिछले पांच वर्षों में कई बार दोनों विभागों को कहा जा चुका है। जन स्वास्थ्य विभाग और हरियाणा शहरी विकास प्राधिरण को मरम्मत राशि (40 करोड़ रुपये) के एस्टिमेट बनाकर भेजे गए हैं। यदि बजट राशि मिलेगी तो नहर का नए सिरे से सुधार दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed