फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   पेयजल संकट पर महिलाओं ने लोहारू चौक पर लगाया जाम, मौके पर पहुंचे एक्सईएन ने टैंकर भेजने का दिया आश्वासन

पेयजल संकट पर महिलाओं ने लोहारू चौक पर लगाया जाम, मौके पर पहुंचे एक्सईएन ने टैंकर भेजने का दिया आश्वासन

Tue, 29 May 2018 01:16 AM IST
Updated Tue, 29 May 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
पेयजल संकट पर महिलाओं ने लोहारू चौक पर लगाया जाम, मौके पर पहुंचे एक्सईएन ने टैंकर भेजने का दिया आश्वासन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी।
एक माह से पेयजल संकट झेल रही वार्ड 18 की महिलाओं का गुस्सा सोमवार सुबह फूट पड़ा। जन स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली से खफा महिलाओं ने लोहारू चौक पर जाम लगाकर शहर के अंदर व बाहर जाने वाला ट्रैफिक रोक दिया। करीब पौने घंटे बाद मौके पर पहुंचे एक्सईएन ने समस्या के स्थायी समाधान होने तक टैंकर भेजने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। इससे पहले करीब एक घंटा जाम रहने से वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
आठ हजार की आबादी वाले वार्ड 18 में पिछले माह से पेयजल किल्लत बनी हुई है। लोग पानी के टैंकर मंगवाकर या इधर-उधर से पानी का प्रबंध कर काम चला रहे हैं। पेयजल संकट से परेशान वार्ड निवासी महिलाओं का सब्र सोमवार सुबह जवाब दे गया। वार्ड की महिलाएं एकत्र होकर लोहारू चौक पर पहुंच गई और करीब 11 बजे मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। इस दौरान महिलाओं ने जन स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया और अधिकारियों पर समस्याओं को गंभीरता से न लेने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

जाम लगने के करीब 25 मिनट बाद ही सिटी थाना पुलिस की टीम एसआई गल्लाराम के नेतृत्व में लोहारू चौक पर पहुंची। पुलिस कर्मियों ने महिलाओं से जाम लगाने का कारण पूछा। इस पर महिलाओं ने बताया कि उनके वार्ड में पिछले एक माह से पेयजल संकट बना हुआ है लेकिन विभागीय अधिकारी जान कर भी अनजान बने हुए हैं। इस पर पुलिस कर्मियों ने समस्या का समाधान कराने का आश्वासन देते हुए जाम खुलवाने का प्रयास किया। लेकिन महिलाओं ने पुलिस की एक नहीं सुनी और मौके पर जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाने की बात पर अड़ गईं। इसके बाद मामले की जानकारी उपायुक्त कार्यालय में दी गई और तत्काल विभाग के एक्सईएन मौके पर पहुंचे। उन्होंने महिलाओं की समस्याएं सुनीं और इनका जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया। करीब 12 बजे महिलाओं ने एक्सईएन के आश्वासन पर संतुष्टि जताते हुए जाम खोल दिया। इसके बाद पुलिस टीम यहां यातायात व्यवस्था बहाल करवाकर ही थाने लौटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक सवारों से हुई कहासुनी
महिलाए बीच रोड पर खड़ीा हो गई और जाम लगा दिया। इस दौरान कुछ बाइक सवारों ने निकलने का प्रयास किया तो महिलाओं ने उन्हें रोक लिया। इस दौरान कई बाइक सवारों से महिलाओं की कहासुनी भी हुई। इसके अलावा जिस भी कार चालक ने अपनी गाड़ी आगे बढ़ाई, महिलाओं ने आगे खड़ा होकर गाड़ी को पीछे ही करवा दिया।
पानी के टैंकर मंगवाकर चला रहे काम
पिछले एक माह से अनियमित पेयजल सप्लाई से वार्डवासी परेशान हैं। मजबूरी में लोग टैंकर मंगवाने को विवश हैं। तीन दफा विभागीय अधिकारियों को शिकायत सौंप चुके हैं। समाधान न होने पर ही रोड जाम किया है।
-सुनीता, वार्डवसी

-पीने का पानी लेने के लिए करीब दो किलोमीटर दूर जाना पड़ता है। पानी नहीं होने से घरेलू कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। विभागीय अधिकारियों से कई दफा समाधान की मांग कर चुके हैं लेकिन हमारी कोई सुनवाई नहीं की जा रही।
-कैलाश देवी, वार्डवासी
-सप्ताह में दो पानी के टैंकर मंगवाने पड़ते हैं तब जाकर पानी संबंधी जरूरतें पूरी होती हैं। पिछले एक माह में छह-सात पानी के टैंकर मंगवा चुके हैं और इससे एक परिवार को करीब ढाई हजार रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है।
संतोष देवी, वार्डवासी
-वार्ड में पेयजल संकट गहराने से सैकड़ों लोग परेशान हैं। समाधान होने पर मजबूरीवश जाम लगाना पड़ा। विभागीय अधिकारी समस्या का समाधान नहीं कर रहे और गर्मी में बुरा हाल है। पानी खरीदकर घरेलू काम चलाना पड़ रहा है।

रेणू, वार्डवासी
वर्जन::
जल्द पेयजल संबंधी समस्याओं का समाधान करवा दिया जाएगा। तब तक वार्ड में पेयजल टैंकर भेजे जाएंगे ताकि लोगों को परेशानी न हो।
-प्रवीन बंसल, एक्सईएन, जन स्वास्थ्य विभाग
वर्जन::
वार्ड की 23 गलियों में पेयजल संकट गहराया हुआ है। इसकी जानकारी विभाग को दे चुके हैं लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया है और इसके चलते वार्डवासी परेशान हैं।
कुलदीप गांधी, पार्षद, वार्ड 18
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed