फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   प्रो. कुश्ती लीग : जितेंद्र की जीत से पंजाब फाइनल में

प्रो. कुश्ती लीग : जितेंद्र की जीत से पंजाब फाइनल में

Thu, 25 Jan 2018 01:36 AM IST
Updated Thu, 25 Jan 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
प्रो. कुश्ती लीग : जितेंद्र की जीत से पंजाब फाइनल में
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
प्रो. कुश्ती लीग-3 के पहले सेमीफाइनल में झज्जर जिले के लाल जितेंद्र पहलवान का दम देखने को मिला। बुधवार रात हुए मुकाबले में शानदार जीत दर्ज कर जितेंद्र ने अपनी टीम (पंजाब) को फाइनल में पहुंचाया। इस मुकाबले में जितेंद्र ने वीर मराठा के प्रवीण राणा को 6-4 के अंतर से हराया। लीग में जितेंद्र की प्रवीण पर यह दूसरी जीत थी।
दिल्ली के सिरी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में चल रही प्रो. रेसलिंग लीग-3 के 16वें दिन पहले सेमीफाइनल में एनसीआर रॉयल पंजाब व वीर मराठा की टीम आमने-सामने हुई। इस मैच का झज्जर जिले के कुश्ती प्रेमियों को बेसब्री से इंतजार था। दरअसल, इस मुकाबले में झज्जर जिले (बुपनियां अखाड़ा) के जितेंद्र को मैदान में उतरना था। मैच की अंतिम बाउट जितेंद्र व वीर मराठा के प्रवीण राणा के बीच हुई। 74 किलोग्राम के इन दोनों धुरंधरों के बीच अच्छी कुश्ती देखने को मिली। पहला राउंड बेहद रोमांचक रहा। शुरुआत में जितेंद्र ने एक अंक लेकर बढ़त बनाई तो इसके बाद प्रवीण 4 अंक लेकर मुकाबले में आगे हो गया। पहले राउंड के अंतिम क्षणों में 2 अंक लेकर जितेंद्र ने बढ़त का अंतर कम किया। दूसरा राउंड शुरू हुआ तो जितेंद्र ने एक अंक लेकर स्कोर बराबरी पर ला दिया। दूसरे राउंड के अंतिम क्षणों में दो अंक और लेकर जितेंद्र 6-4 से आगे हो गया। इसी अंतर से जितेंद्र ने प्रवीण को हरा दिया। जितेंद्र की इस जीत से पंजाब की टीम फाइनल में पहुंच गई है।
विज्ञापन


प्रवीण पर हमेशा भारी पड़ा है जितेंद्र
74 किलोग्राम भारवर्ग में प्रवीण देश का नामी पहलवान है। इसी कैटेगिरी में जितेंद्र भी खुद को लगातार बेहतर साबित कर रहा है। विभिन्न प्रतियोगिताओं में जितेंद्र और प्रवीण अभी सात बार आमने-सामने हुए हैं। जितेंद्र का पलड़ा हमेशा प्रवीण पर भारी रहा है। इन सात मुकाबलों में जितेंद्र ने छह बार जीत दर्ज की है, जबकि एक मुकाबला प्रवीण ने जीता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछली बार पंजाब को दिलाया था खिताब
जितेंद्र पिछले दस वर्ष से कुश्ती लड़ रहा है। अपनी प्रतिभा के दम पर वह नेशनल, इंटरनेशनल स्तर पर क्षेत्र का नाम रोशन कर रहा है। पिछले वर्ष जितेंद्र ने फाइनल मैच में निर्णायक बाउट को जीतकर पंजाब को खिताब दिलाया था। इस मैच में जितेंद्र ने हरियाणा हैमर्स के सुमित को हराया था। जितेंद्र के प्रदर्शन को देखते हुए ही पंजाब ने इस बार उसे 16 लाख रुपये में खरीदा है। कोच जयवीर का कहना है कि इस बार भी जितेंद्र अपनी टीम को खिताबी जीत दिलाएगा। जब वह लौटेगा तो अखाड़े में उसका जोरदार अभिनंदन किया जाएगा।

जितेंद्र की उपलब्धियां
- 11 बार भारत कुमार
- आफताब-ए हिंद का खिताब
- राजीव गांधी गोल्ड कप विनर
- सीनियर नेशनल 2015, 16 व 17 में गोल्ड
- नेशनल गेम्स-2015 में गोल्ड
- इंटरनेशनल कामनवेल्थ चैंपियनशिप (सिंगापुर) 2016 में गोल्ड मेडल
- इंटरनेशनल कामनवेल्थ चैंपियनशिप (साउथ अफ्रीका) 2017 में गोल्ड मेडल
- फरवरी 2018 में कीर्गिस्तान में होने वाली एशियन चैंपियनशिप में चयन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed