{"_id":"5a512e594f1c1b4b198b547a","slug":"201515269721-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सक्षम युवाओं को दिया टारगेट,दस लोगों को करवाएंगे स्वच्छता ऐप डाऊनलोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सक्षम युवाओं को दिया टारगेट,दस लोगों को करवाएंगे स्वच्छता ऐप डाऊनलोड
Updated Sun, 07 Jan 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
झज्जर।
स्वच्छता सर्वेक्षण 2018 के लिए नपा की टीम के द्वारा तैयारियों पर देरी से फोकस किया गया है, जिसके चलते अब स्थिति सुधारने की दिशा में नपा टीम प्रयास तेज रही है। नपा के द्वारा शहर के लोगों को फीडबैक के बारे में जागरूक करने के लिए सक्षम युवाओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सक्षम युवा गली-गली घूमकर स्वच्छता सर्वेक्षण की बात को लोगों तक तो पहुंचा ही रहे हैं, इसके साथ ही उन्हें एक और जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। जिससे नपा को यह पता लग सके कि शहर में कहां पर अधिक गंदगी है, जोकि उनको नहीं दिखी। इसी के चलते नपा शहर के हर नागरिक के मोबाइल में स्वच्छ एप डाउनलोड करवा रही है।
टारगेट पूरा कर रहे सक्षम युवा
एप डाउनलोड कर शिकायत भेजने में झज्जर शहर फिसड्डी साबित हो रहा था तो नपा के अधिकारियों ने योजना बनाई कि सक्षम युवाओं को जिम्मेदारी दी जाए कि वे जागरूकता कैंपेन के साथ ही लोगों के मोबाइल में स्वच्छ एप डाउनलोड करें व उन्हें इसका प्रयोग करना भी सिखाएं। जिसके लिए नपा अधिकारियों ने हर सक्षम युवा को टारगेट दिया है कि वे हर दिन कम से कम 10 लोगों के मोबाइल में एप डाउनलोड करेंगे।
शिकायत मिली तो तुरंत पहुंचेगी नपा टीम
स्वच्छता एप डाउनलोड करने के बाद लोग अपने घर के आस-पास गंदगी नजर आने पर नपा को शिकायत भेज सकेंगे। जिस पर नपा की टीम वहां सफाई करवाएगी। इससे यह फायदा होगा कि सर्वे के लिए आने वाली टीम को हर जगह सफाई नजर आएगी और दूसरा तुरंत सफाई होने पर शहर के लोगों के द्वारा नपा के प्रति पॉजीटिव फीडबैक दिया जाएगा। जनता के फीडबैक पर 1400 अंक मिलने तय किए गए हैं। जोकि सर्वे में 35 फीसदी के बराबर है। नपा इन अंकों को किसी भी कीमत पर खोना नहीं चाहती।
विज्ञापन
वर्जन
सक्षम युवा शहर में जागरूकता अभियान चला रहे हैं। जिसके साथ ही स्वच्छता एप डाउनलोड करवाने को भी कहा गया है। जिससे शहर के लोग घर बैठे ही अपनी शिकायत नपा तक पहुंच सकेंगे। जिससे समय रहते नपा टीम वहां पर सफाई के लिए पहुंच जाएगी।
- नरेंद्र सैनी, सचिव, नपा झज्जर।