फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   अब नक्शे की फाइल के हर मूवमेंट पर मैसेज भेजेगी नपा

अब नक्शे की फाइल के हर मूवमेंट पर मैसेज भेजेगी नपा

Mon, 04 Dec 2017 02:21 AM IST
Updated Mon, 04 Dec 2017 02:21 AM IST
विज्ञापन
अब नक्शे की फाइल के हर मूवमेंट पर मैसेज भेजेगी नपा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
शहर में अपने सपनों का आशियाना बनाने का सपना संजोने वालों के लिए नगर पालिका की ओर से अच्छी खबर है। खबर ये है कि अब आपके सपनों के आशियाने का नक्शा पास करवाने के लिए नपा के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। नपा आपकी फाइल के हर मूवमेंट की खबर आपको घर बैठे ही उपलब्ध करवाएगी। इससे आपको अपनी फाइल का स्टेटस जानने के लिए हर रोज नपा कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। नपा कार्यालयों में इससे पूर्व बाबूओं का राज इतना होता था कि महीनों तो शहरवासियों को यह पता नहीं चलता था कि आखिर उनकी फाइल अटकी कहां हुई है। इसके चलते लोगों के लिए घर बनाने का सपना देखना काफी मुश्किल भरा बना हुआ था।
ऐसे काम करेगा सिस्टम
नक्शा तैयार कराकर जैसे ही आप फाइल को नपा कार्यालय में जमा कराएंगे तो आपसे आपका मोबाइल नंबर भी फाइल पर लिया जाएगा। नपा द्वारा आपकी फाइल ऑनलाइन दर्ज की जाएगी, जिसमेें आपका मोबाइल नंबर भी रजिस्टर किया जाएगा। इसके बाद आपकी फाइल पर नक्शा फीस का जब नपा कर्मियों के द्वारा हिसाब-किताब लगाया जाएगा तो आपके पास मैसेज पहुंच जाएगा कि आपकी फीस कितनी बनी है। वहीं इसके साथ इसके जमा करवा सकने का समय भी आपको बताया जाएगा। फीस जमा होने की जानकारी के साथ-साथ नक्शा तैयार होने के बाद स्वत: ही आपको सूचना मिल जाएगी कि आपका नक्शा तैयार है।
विज्ञापन

हर महीने आते हैं 30 आवेदन
नपा कार्यालय में हर माह में शहर के लोगों के द्वारा 30 से 35 के बीच में आवेदन किए जाते हैं। जिन पर कई तरह के टैक्स नपा के द्वारा लगाए जाते हैं। आवेदनकर्ता अगर नपा द्वारा बताई गई सभी औपचारिकताएं पूरी कर देता है तो नपा के अधिकारियों को नक्शा पास करने के लिए 40 दिन का समय दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं नक्शा फाइल पर चार्ज
चार्ज रिहायशी कमर्शियल
विकास शुल्क 80 रुपये वर्गगज 600 रुपये वर्गमीटर
भवन आवेदन 5 रुपये वर्ग गज 10 रुपये वर्ग गज
फाइल प्रोसेसिंग चार्ज 10 रुपये वर्ग मीटर 10 रुपये वर्ग मीटर
एजूकेशन सेस कुल फीस का 1 प्रतिशत कुल फीस का 1 प्रतिशत
लेबर सेस 10 लाख से ऊपर लागत पर 1 प्रतिशत भवन लागत का 1 प्रतिशत
बाउंड्री वॉल 5 रुपये मीटर (रनिंग) 10 रुपये मीटर (रनिंग)

ये है मलबा चार्ज
एरिया साइज चार्ज राशि
0 से 100 गज 1200 रुपये
100 से 200 गज 1800 रुपये
200 से 300 गज 4800 रुपये
300 से ऊपर 6000 रुपये

वर्जन
ऑनलाइन सिस्टम किए जाने के चलते अब नक्शा पास करवाने के लिए आने वाले लोगों को कोई दिक्कत नहीं आएगी। नपा द्वारा शुरू की गई इस पहल से हर साल करीब 4 हजार लोगों को फायदा होगा।

-नरेंद्र सैनी, सचिव, नपा झज्जर।

वर्जन
फाइल अपडेट होने की हर जानकारी लोगों को घर बैठे मिलने के कारण पारदर्शिता वाला सिस्टम शुरू होगा। शहर के लोगों को बिना किसी भ्रष्टाचार के सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए वे प्रयासरत हैं। लोगों के लिए फायदे की खबर है कि उन्हें अब नपा के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं रहेगी।
-कविता नंदवानी, चेयरमैन, नपा झज्जर।


अब नक्शे की फाइल के हर मूवमेंट पर मैसेज भेजेगी नपा
-घर का नक्शा पास करवाने के लिए नहीं करना होगा महीनों इंतजार
-घर बैठे ही मिलेगा फाइल का हर अपडेट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed