फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   एसवाईएल पर आश्वासन नहीं मिलने तक इनेलो नहीं चलने देगी विधानसभा: द्वारका

एसवाईएल पर आश्वासन नहीं मिलने तक इनेलो नहीं चलने देगी विधानसभा: द्वारका

Sun, 22 Oct 2017 11:47 PM IST
Updated Sun, 22 Oct 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
एसवाईएल पर आश्वासन नहीं मिलने तक इनेलो नहीं चलने देगी विधानसभा: द्वारका
एसवाईएल पर आश्वासन नहीं मिलने तक इनेलो नहीं चलने देगी विधानसभा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
इनेलो 23 अक्तूबर से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र को तब तक नहीं चलने देगी जब तक प्रदेश के मुखिया एसवाईएल और दादूपुर नलवी नहर के मामले में कोई ठोस आश्वासन नहीं देंगे। इनेलो के जिलाध्यक्ष नरेश द्वारका ने हलका अध्यक्ष महेंद्र शास्त्री की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय में जोन प्रभारियों की मीटिंग को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि प्रतिपक्ष नेता अभय सिंह चौटाला सरकार द्वारा किसानों का बाजरा नहीं खरीदने के मामले को लेकर भी विधानसभा सत्र में सरकार को कटघरे में खड़ा करेंगे। जिला अध्यक्ष नरेश द्वारका ने बताया कि पार्टी ने सदस्यता अभियान में हलके से दस हजार नए सदस्य बनाने का लक्ष्य बनाया था, उस लक्ष्य को पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत के बलबूते पर पूरा कर लिया है। जिला अध्यक्ष नरेश द्वारका ने बताया कि इनेलो जनहित के मुद्दों को लेकर संघर्ष जारी रखेगी चाहे वो किसान की बाजरा खरीद का मामला हो। फसल के मुआवजा का मामला हो या सिंचाई के लिए बिजली का मामला हो। इनेलो ने सदैव जनहित के मुद्दों को लेकर संघर्ष किया है और आगे भी प्रदेश के हितों के लिए सड़क से लेकर विधानसभा तक संघर्ष जारी रखेगी। इस मौके पर उनके साथ हलका अध्यक्ष महेंद्र शास्त्री, पूर्व चेयरमैन विजय पंचगांवा, प्रेस प्रवक्ता राजेंद्र हूई, भूप मांढी, बिरेंद्र बडराई, रामोतार बाढड़ा, डॉक्टर ओमप्रकाश यादव, कैलाश शर्मा पालड़ी, सुनील चांदवास, हरपाल हंसावास, मंदीप द्वारका, बलवान किष्किंधा, बलवान जीतपुरा, बंसी डांडमा, योगेश नांधा, विकास मिश्रा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed