फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   वकीलों ने रखा वर्क सस्पेंड तो पार्षदों ने जड़ दिया नपा को ताला

वकीलों ने रखा वर्क सस्पेंड तो पार्षदों ने जड़ दिया नपा को ताला

Tue, 12 Sep 2017 02:03 AM IST
Updated Tue, 12 Sep 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
वकीलों ने रखा वर्क सस्पेंड तो पार्षदों ने जड़ दिया नपा को ताला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
वकील और पूर्व पार्षद के विवाद ने सोमवार को त्रिकोणीय संघर्ष का रुप ले लिया। जिसमें फिलहाल सुलह होने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। वकील पूरी तरह से डीएसपी और एसएचओ के निलंबन पर अड़े हुए हैं तो दूसरी ओर शहर के 9 पार्षद डीएसपी के समर्थन में उतर आए हैं।
वहीं, जिला प्रशासन द्वारा समझौते के लिए फिलहाल कोई भूमिका तैयार नहीं की जा रही। जिससे मामला लंबा खिंचता नजर आ रहा है। प्रशासन के द्वारा मामला निपटाने के लिए अभी तक वकीलों के पास कोई समझौता वार्ता का न्यौता नहीं भेजा है। तीनों पक्षों के इस विवाद में लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को कोर्ट में शुक्रवार से केवल तारीखें ही मिल रही हैं। वहीं, शनिवार को आयोजित की गई लोक अदालत का भी वकीलों ने बहिष्कार किया था। ऐसे में सोमवार को नपा में भी लोगों को काफी परेेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

प्रदेश भर में रहा वर्क सस्पेंड
झज्जर के वकीलों के समर्थन में प्रदेश भर की बार एसोसिएशन के द्वारा वर्क सस्पेंड रखा गया। वहीं, कुछ जिला बार के प्रधानों ने झज्जर पहुंचकर समर्थन पत्र भी सौंपा। जिसमें रोहतक से प्रधान दीपक कुंडू, सोनीपत से कृष्ण मलिक, जींद से जसबीर कुंडू, रेवाड़ी से जसवीर यादव शामिल रहे। वकीलों ने मौन जुलूस निकालकर स्वतंत्रता सेनानी पंडित श्रीराम शर्मा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। वर्क सस्पेंड के दौरान चल रहे धरने के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता अजीत कादियान, उदय सिंह चौहान, भोमपाल सिंह, प्रवीन डबास, माया नेहरा, अर्जुन सहरावत, त्रिभुवन कश्यप सहित अनेक अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

साढे़ तीन घंटे ठप रहा नपा का कामकाज
शहर के 9 पार्षद प्रतिनिधियों ने सुबह 9 बजे नपा भवन को ताला जड़ दिया। जिसके चलते नपा के कर्मचारी भवन के बाहर ही बैठने पर मजबूर रहे। तालाबंदी कर धरना देने वालों में मनीष बंसल, दिनेश यादव, महाबीर गुर्जर, सरजीत गुर्जर, सुरेश भगाना, टेकचंद गुर्जर, किशोर सैनी, हेमंत भगाना, भूदेव गुलिया शामिल रहे। करीब दोपहर 12 बजे तहसीलदार मनमोहन सिंह नगरपालिका में पहुंचे और पार्षदों को समझाकर नपा के गेट से ताला खुलवाया। जिसके बाद भी पार्षदों ने देर शाम तक नपा गेट पर धरना जारी रखा।

निलंबन तक जारी रहेगा आंदोलन : कादियान
झज्जर बार एसोसिएशन के प्रधान देवेंद्र कादियान ने कहा कि डीएसपी राजीव व एसएचओ सुरेंद्र के निलंबन तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। दो दिन तक निलंबन का इंतजार किया जाएगा, जिसके बाद पंजाब में भी वकीलों से संपर्क कर हड़ताल करवाई जाएगी। वहीं, कानून मंत्री के संज्ञान में भी मामला लाया जाएगा। कादियान ने कहा कि प्रशासन की ओर से कोई वार्ता संदेश नहीं मिला है, अगर संदेश आया तो भी निलंबन तक कोई वार्ता नहीं होगी।


डीएसपी पर लगाया गया है गलत आरोप : बंसल
नपा गेट पर तालाबंदी कर पार्षद प्रतिनिधियों का नेतृत्व कर रहे मनीष बंसल ने कहा कि डीएसपी और एसएचओ पर गलत आरोप लगाए जा रहे हैं। जब मीटिंग हो रही थी तो उस दौरान वे डीएसपी कार्यालय में ही मौजूद थे। अधिकारियों पर दबाव बनाने के लिए इस तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि डीएसपी व एसएचओ के साथ कुछ गलत हुआ तो वे भी आंदोलन करेंगे।

- साढे़ 12 बजे तहसीलदार ने खुलवाया नपा का ताला, धरना रहा जारी
- सुलह के लिए प्रशासन की पहल नहीं, वकील झुकने को तैयार नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed