{"_id":"597ccd724f1c1ba7098b468c","slug":"201501351282-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी की टंकियों में मच्छरों का लारवा, दो स्कूलों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी की टंकियों में मच्छरों का लारवा, दो स्कूलों को नोटिस
Updated Sat, 29 Jul 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
पानी की टंकियों में मच्छरों का लारवा, दो स्कूलों को नोटिस
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शनिवार को शहर के स्कूलों में पानी की गुणवत्ता जांची। इस दौरान दो स्कूलों में पानी की टंकियों में मच्छरों का लारवा मिला है। विभाग ने इन स्कूलों को नोटिस जारी किया है। टीम ने स्कूली बच्चों को बीमारियों से बचाव के उपाय भी बताए।
स्वास्थ्य विभाग के इंस्पेक्टर जगदीश कुमार, संजय और इंद्रजीत सिंह की टीम ने शनिवार को शहर के जेडीकेडीईएस स्कूल और परसराम हेतराम स्कूल में पानी की जांच की। जांच में परसराम हेतराम स्कूल के कूलर के पानी में मच्छरों का लारवा मिला। इसी प्रकार जेडीकेडीईएस स्कूल में रखे बर्तन में भी मच्छरों का लारवा मिला। इंस्पेक्टर जगदीश ने बताया कि इन स्कूलों को नोटिस जारी कर अवगत करा दिया है ताकि समय रहते इस पर नियंत्रण किया जा सके। इन स्कूलों में बच्चों को क्लोरीन की गोलियां भी वितरित की गईं। इंस्पेक्टर जगदीश और उनकी टीम ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को डेंगू और मलेरिया के प्रति जागरूक किया।
बचाव के उपाय बताए
इंस्पेक्टर जगदीश ने कहा कि बरसात के मौसम में कूलर की नियमित अंतराल में सफाई की जानी चाहिए। कूलर के पानी में मलेरिया और डेंगू का लारवा जल्दी पैदा होते हैं। मलेरिया से बचने के लिए क्लोरीनयुक्त पानी का सेवन करना चाहिए। पानी में क्लोरीन की मात्रा निर्धारित अनुपात में होना जरूरी है। इसी प्रकार संक्रामक रोगों से बचाव के लिए भी सचेत रहने की जरूरत है। गड्ढों, टायरों में बरसाती का पानी एकत्र न होने दे इनमें मच्छर पैदा होते हैं। उन्होंने कहा कि पानी की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। पानी को जहां तक हो सके उबालकर पीना चाहिए।
विज्ञापन
बूस्टिंग स्टेशनों के सैंपल भी हुए थे फेल
स्वास्थ्य विभाग की टीमें जिले में पानी की गुणवत्ता की जांच के लिए जलघरों, बूस्टिंग स्टेशनों और स्कूलों में जाकर सैंपल ले रही हैं। शहर के सभी जलघरों और बूस्टिंग स्टेशनों के भी सैंपल लिए जा चुके हैं। शहर के पानी में क्लोरीन की मात्रा शून्य मिली थी। इसी प्रकार गांव सांवड़ में जलघर के पानी का सैंपल फेल पाया गया था।
वर्जन:
हमने तीन स्कूलों में पानी की गुणवत्ता जांची थी। इसमें से परसराम हेतरम और जेडीकेडीईएस स्कूल को मलेरिया का लारवा मिलने पर नोटिस जारी किए गए हैं। इसके अलावा हमने स्कूलों में क्लोरीन की गोलियां भी वितरित की है। - जगदीश कुमार, स्वास्थ्य निरीक्षक
फोटो 21
मलेरिया का लारवा मिलने पर नोटिस देते हुए स्वास्थ्य विभाग टीम सदस्य।
फोटो 22
स्कूल में पानी की जांच करते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम।
फोटो 23
क्लोरिन की गोलियां वितरित करती हुई टीम।