फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   होटल संचालक के बेटे का अपहरण कर मारपीट करने पर सात के खिलाफ मामला दर्ज

होटल संचालक के बेटे का अपहरण कर मारपीट करने पर सात के खिलाफ मामला दर्ज

Sun, 02 Jul 2017 01:23 AM IST
Updated Sun, 02 Jul 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
होटल संचालक के बेटे का अपहरण कर मारपीट करने पर सात के खिलाफ मामला दर्ज
होटल संचालक के बेटे से मारपीट कर अपहरण, सात पर केस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बाढड़ा।
बाढड़ा-दादरी मेन रोड पर होटल चलाने वाले एक व्यक्ति ने शुक्रवार रात को बेटे के साथ मारपीट और अपहरण करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने होटल संचालक की शिकायत पर सात नामजद लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में हड़ौदा निवासी सुरेश कुमार ने बताया कि वह बाढड़ा-दादरी मुख्यमार्ग पर हड़ौदा के पास होटल चलाता है जिसकी देखरेख उसका पुत्र सत्येंद्र करता है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात करीब दस बजे होटल पर एक पिकअप आकर रुकी और इसमें सवार कुछ युवक नीचे उतरे। सुरेश का आरोप है कि उक्त युवकों ने पहले सत्येंद्र के साथ वही पर मारपीट की और बाद में पिकअप में डालकर वहां से कहीं ओर ले गए। उन्होंने बताया कि इसकी सूचना होटल पर काम करने वाले कारिंदे ने फोन कर दी उसे दी। बाद में सुरेश ने बाढड़ा थाना में शिकायत देकर उक्त लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और सत्येंद्र की तलाश करने की गुहार लगाई। पुलिस ने सात नामजद लोगों के खिलाफ संबधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। थाना प्रभारी अजीत सिंह ने बताया कि सुरेश की शिकायत पर सत्यवान जगरामबास, कुलदीप रावलधी, संजय कितलाना, अंकित इमलोटा, बिंद्र जगरामबास, संपूर्ण और मंजीत दूधवा के खिलाफ संबधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed