फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   20 employees distribute goods to farmers throughout the day

मॉल में 20 कर्मचारी किसानों को दिनभर बांटते हैं सामान

Wed, 20 Jan 2021 01:29 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 01:29 AM IST
विज्ञापन
20 employees distribute goods to farmers throughout the day
सोसायटी से मिलने वाली मदद के लिए कतार में खड़े पंजाब के किसान। संवाद - फोटो : Bahadurgarh
बहादुरगढ़। कृषि कानूनों को रद्द कराने की मांग को लेकर आए दिन किसानों की संख्या बढ़ती जा रही है। वहीं दूसरी तरफ किसानों को रोजमर्रा की वस्तुओं की कमी न हो, इसके लिए पंजाब के कई संगठन आगे आ रहे हैं। इसी क्रम में मिडलैंड लंगर सेवा सोसायटी की तरफ से भी नया गांव चौक के नजदीक ऑटो मार्केट में मॉल का निर्माण किया गया है। यहां पर किसानों को सर्दी से बचने के लिए न केवल टोपी, मफलर बल्कि कंबल और जूते तक उपलब्ध कराए जा रहे हैं। यहां पर सामान किसानों को साढ़े 12 बजे देना शुरू किया जाता है और शाम साढ़े चार बजे तक दिया जाता है। प्रतिदिन लगभग 400 किसानों को मदद मुहैया कराई जाती है। सेवा सोसायटी के सदस्य सतीश कुमार ने बताया कि लगभग 20 कर्मचारी प्रतिदिन कार्य को संभालते हैं। प्रतिदिन किसानों को सर्दी से बचाने के लिए दस्ताने, जुराबें, टोपी, ईनर वियर, कंबल, शॉल, लोई, जूते, चप्पल के साथ-साथ फल भी दिए जाते हैं। सतीश ने बताया कि यह सोसायटी यूके से संबंधित है और वहीं से किसानों की सेवा के लिए पैसा दिया जा रहा है। पैसा मिलने के बाद स्थानीय बाजार से किसानों के लिए खाद्य सामग्री के साथ-साथ वस्त्र भी खरीदे जा रहे हैं। इसके बाद किसानों को दिया जाता है। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह से सोसायटी बहादुरगढ़ में मिनी मॉल चला रही है। सतीश के अनुसार जब तक किसान आंदोलन चलेगा, तब तक किसानों को हर तरह की सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।

ऑटो मार्केट में मिडलैंड लंगर सेवा सोसायटी की ओर से बनाए गए मॉल में सामान दिखाता कर्मचारी। संवाद

ऑटो मार्केट में मिडलैंड लंगर सेवा सोसायटी की ओर से बनाए गए मॉल में सामान दिखाता कर्मचारी। संवाद- फोटो : Bahadurgarh

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed